ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराम रहीम का ये खास लॉकेट देखा आपने, जानिए क्या है इसमें खास

राम रहीम का ये खास लॉकेट देखा आपने, जानिए क्या है इसमें खास

रेप कांड में दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों पर नजर डालेंगे तो आपको उनके गले में एक विशेष लॉकेट दिखाई देगा, जिसे अधिकतर वो अपने गले में पहनते...

राम रहीम का ये खास लॉकेट देखा आपने, जानिए क्या है इसमें खास
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीSun, 27 Aug 2017 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें

रेप कांड में दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों पर नजर डालेंगे तो आपको उनके गले में एक विशेष लॉकेट दिखाई देगा, जिसे अधिकतर वो अपने गले में पहनते हैं। उनकी अधिकतर तस्वीरों में आपको ये लॉकेट दिख जाएगा। लाइफस्टाइल की बात करें तो राम रहीम कलरफुल कपड़े पहनना बहुत पसंद करते है। यह भी बताया जाता है कि राम रहीम अपने कपड़े खुद डिजाइन करते हैं।  इसके अलावा राम रहीम को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है और अपनी गाड़ियां भी वो खुद ही डिजाइन करते हैं।

क्या है खास उस लॉकेट में 
गुरमीत राम रहीम के इस लॉकेट की बात करें तो एक नंबर का यह लॉकेट राम रहीम के साथ उनके कई भक्त भी पहनते थे।  एक नंबर वाला यह लॉकेट बहुत खास है। गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों का मानना है कि इस एक अंक का मतलब है कि ईश्वर एक है। इस एक अंक के लॉकेट में दो गुरूओं की तस्वीर लगी है। इसके बाद तीसरे नबंर की तस्वीर गुरमीत राम रहीम की है।  तस्वीर के नीचे इन्सां लिखा है। जिसे अधिकतर अनुयायी अपने नाम के नीचे लिखते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें