ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनौकरी संकट: जॉब वेबसाइट पर बढ़ी आईटी पेशवरों की नौकरी की तलाश

नौकरी संकट: जॉब वेबसाइट पर बढ़ी आईटी पेशवरों की नौकरी की तलाश

जॉब वेबसाइटों पर बीते कुछ महीनों में आईटी पेशेवरों के रेज्यूमे अपलोड होने की दर बढ़ गई है। मिंट को छह जॉब वेबसाइटों से मिले आंकड़ों से यह तस्वीर सामने आई है। इस वर्ष जनवरी से अप्रैल के दौरान...

नौकरी संकट: जॉब वेबसाइट पर बढ़ी आईटी पेशवरों की नौकरी की तलाश
रोजेले लाहा और वरुण सूद,नई दिल्ली बेंगलुरुThu, 25 May 2017 06:23 PM
ऐप पर पढ़ें

जॉब वेबसाइटों पर बीते कुछ महीनों में आईटी पेशेवरों के रेज्यूमे अपलोड होने की दर बढ़ गई है। मिंट को छह जॉब वेबसाइटों से मिले आंकड़ों से यह तस्वीर सामने आई है। इस वर्ष जनवरी से अप्रैल के दौरान सॉफ्टवेयर इंजीनियरों द्वारा जॉब वेबसाइटों पर पोस्ट होने वाले रेज्यूमे की दर पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 से 100% तक बढ़ी है। ये आंकड़ें बता रहे हैं कि देश की बड़ी आईटी सेवा कंपनियों के हजारों कर्मचारियों की नौकरियां संकट में हैं। 

छटनी के दौर में आईटी कंपनियां
इन दिनों आईटी कंपनियां इंडस्ट्री में सबसे बड़ी छटनी के दौर से गुजर रही हैं। इसकी वजह खराब वृद्धि दर और मुनाफे में आ रही कमी है। बड़ी कंपनियों में से सात कंपनियां पिछले वर्ष हटाए गए कर्मचारियों की तुलना में दोगुने कर्मचारियों को हटाने की योजना बना रही हैं। कम से कम 56 हजार इंजीनियरों को हटाया जाना है। कुछ एग्जिक्यूटिव के अनुसार इनमें से इंफोसिस, विप्रो और कॉग्निजेंट सहित कई कंपनियां वर्ष का अंत कर्मचारियों की कटौती के साथ करेंगी। हालांकि कंपनियों में बतौर इंजीनियर युवाओं की भर्तियां जारी रहेंगी।

नेस्कॉम ने छंटनी की खबरों को नकारा
देश की आईटी इंडस्ट्री सालाना 150 अरब डॉलर का कारोबार करती है। नेस्कॉम के अनुसार मार्च 2017 तक इससे 39 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ था। छंटनी की बाबत पूछे जाने पर आईटी कंपनियों के इस प्रतिनिधि संगठन ने छंटनी से जुड़ी रिपोर्टों को नकार दिया।

उम्मीदवार एक से ज्यादा वेबसाइट पर करते हैं रजिस्टर
ज्यादातर उम्मीदवार नौकरी मिलने की बेहतर संभावनाओं के लिए एक से ज्यादा जॉब वेबसाइट पर रजिस्टर करते हैं। सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के कुछ एग्जिक्यूटिव के अनुसार कुछ वर्षों का अनुभव रखने वाले 50-75% इंजीनियर जॉब वेबसाइटों का इस्तेमाल करते हैं। 


आवेदकों की संख्या में इजाफा 
वेबसाइट                                 वृद्धि (% में)
नौकरी डॉट कॉम                         27
आईआईएमजॉब्स डॉट कॉम          12.4
करियरबिल्डर डॉट कॉम               11.5
पीपलस्ट्रॉन्ग डॉट कॉम                  15
टीमलीज डॉट कॉम                     100
मॉन्स्टर डॉट कॉम*                     60-65%
सूचना : *यह आंकड़ा वर्ष 2016 और 2017 के अप्रैल महीने के आंकड़ों की तुलना पर आधारित है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें