ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस आज घोषित कर सकती है प्रत्याशी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस आज घोषित कर सकती है प्रत्याशी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दीपावली से पहले उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय चुनाव...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस आज घोषित कर सकती है प्रत्याशी
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।Wed, 18 Oct 2017 09:56 AM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दीपावली से पहले उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी। बैठक के बाद करीब 30 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने की संभावना है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने ठियोग से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। लेकिन पार्टी की छानबीन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री के अर्की सीट से चुनाव लड़ने पर भी चर्चा हुई है। ऐसे में वीरभद्र किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अंतिम फैसला सीईसी की बैठक में होगा।

प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में जुटी छानबीन समिति के एक सदस्य ने कहा कि करीब आधी सीटों के लिए प्रदेश चुनाव समिति ने एक-एक नाम भेजे हैं। ऐसे में बुधवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को मंजूरी दी जा सकती है। इनमें मुख्यमंत्री सहित प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद ठियोग से चुनाव लड़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के एक करीबी नेता ने कहा कि ठियोग में नामांकन की तैयारी चल रही है। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री को कई दूसरे नेताओं के नामांकन में भी शामिल होना है। इसलिए वह अपना नामांकन करना चाहते हैं। हिमाचल प्रदेश के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहले दिन कोई नामांकन नहीं

हिमाचल विधानसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, लेकिन BJP–-Congs इससे दूर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें