ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशबाढ़ से मुसीबत:गुजरात में तेज बारिश से 4 की मौत,गांव छोड़कर गए 6235

बाढ़ से मुसीबत:गुजरात में तेज बारिश से 4 की मौत,गांव छोड़कर गए 6235

बाढ़ की चपेट में देश की आधी आबादी है। असम, बिहार,यूपी और राजस्थान के बाद अब गुजरात भी बाढ़ की तबाही झेल रहा है। गुजरात में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश की वजह से कई इलाके डूब गए हैं। इस बाढ़...

NDRF team in gujarat
1/ 4NDRF team in gujarat
Gujarat Flood
2/ 4Gujarat Flood
Flood in uttar pradesh
3/ 4Flood in uttar pradesh
Assam flood
4/ 4Assam flood
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSun, 23 Jul 2017 10:56 AM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ की चपेट में देश की आधी आबादी है। असम, बिहार,यूपी और राजस्थान के बाद अब गुजरात भी बाढ़ की तबाही झेल रहा है। गुजरात में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश की वजह से कई इलाके डूब गए हैं। इस बाढ़ में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। सरकार ने राहत व बचाव कार्यों के लिए एयरफोर्स और सेनी की खास टीम को बुलाया है। अब तक 6295 लोगों की सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 12 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में यहां और भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है और अलर्ट जारी किया गया है।

Alert:अगले 4-5 दिनों में इन राज्यों में होगी तेज बारिश,बाढ़ का खतरा

गुजरात में कहां हो रही है बारिश

राज्य के 33 जिलों में तेज बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। सेना राहत व बचाव कार्य में जुटी है। सुरेंद्रनगर के चोटिला में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, यहां 600 मिलीमीटर बारिश हुई है, वहीं अहमदाबाद में 86 बारिश। गांधीनगर में तेज बारिश हो रही है। साबरमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

राजकोट के अमरेली में दो लोगों की मौत हुई है, वहीं दो और लोग गंभोई के पास हिम्मतनगर में ब्रिज से बस के गिर जाने से मारे गए। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। बारिश की वजह से इस सीजन में राज्य में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। सेना ने कई सौ लोगों को बचााया है, जिसमें तीन दिन की एक बच्ची शामिल है। गांव में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। बाढ़ की वजह से 10 स्टेट हाइवे समेत 50 से ज्यादा रास्ते जगह-जगह टूट गए हैं। कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है, कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इनमें से कुछ को रद्द कर दिया गया है। सड़कों पर भी पानी भरने से जाम लग रहे हैं।

बाढ़ से जुड़ी हालिया सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात के सीएम ने लिया संज्ञान

गुजरात के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, पीड़ितों को फूड पैकेट और दवा सही समय पर मुहैया कराई जा  रही है। सेना राहत काम में लगी है। 

बाकी राज्यों में तेज बारिश से हाल बेहाल

उत्तर पूर्वी राज्य में भी तेज बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ा हुआ है। असम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में अब तक बाढ़ ने कुल 80 लोगों की जान ली है। कितने गांव बाढ़ के पानी में डूब गए और लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 

इधर, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अनुमान  है कि अगले 24 घंटे के भीतर इन इलाकों में तेज बारिश होगी। मुंबई और कोलकाता में भी तेज बारिश की संभावना है।भागलपुर में कई नदियां उफान पर है जिसमें कई गांव डूब गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें