ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशजम्मू-कश्मीर: घाटी में खुली अलकायदा की पहली शाखा, जाकिर मूसा बना प्रमुख

जम्मू-कश्मीर: घाटी में खुली अलकायदा की पहली शाखा, जाकिर मूसा बना प्रमुख

आतंकी संगठन अलकायदा की प्रचार शाखा ने बयान जारी कर दावा किया है कि हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा ने कश्मीर में अलकायदा की शाखा 'अंसार गजवा-उल-हिंद' खोली है। मूसा ही कश्मीर की इस...

जम्मू-कश्मीर: घाटी में खुली अलकायदा की पहली शाखा, जाकिर मूसा बना प्रमुख
एजेंसी,श्रीनगरFri, 28 Jul 2017 06:15 AM
ऐप पर पढ़ें

आतंकी संगठन अलकायदा की प्रचार शाखा ने बयान जारी कर दावा किया है कि हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा ने कश्मीर में अलकायदा की शाखा 'अंसार गजवा-उल-हिंद' खोली है। मूसा ही कश्मीर की इस शाखा का प्रमुख बना है। मूसा अलकायदा का भारत में पहला कमांडर है। अलकायदा के सूचना नेटवर्क 'ग्लोबल इस्लामिक मीडिया फ्रंट' ने यह घोषणा की है। 

इस संदेश में कहा गया है कि बुरहान वानी के शहीद होने के बाद कश्मीर में जेहाद जाग गया है। यहां के लोग जेहाद का झंडा उठाने को तैयार हैं। इसलिए बुरहान वानी के साथियों ने जेहाद का नया आंदोलन शुरू किया है। इसके नेता जाकिर मूसा होंगे। 23 साल के कट्टर आतंकी मूसा ने हाल में संदेश जारी करके हुर्रियत के नेताओं को मारने की धमकी दी थी। उसके संदेश की घाटी में काफी आलोचना हुई थी और हुर्रियत व मूसा के रास्ते अलग हो गए। तब से मूसा के बारे में कोई सूचना नहीं है। वहीं हाल में यूनाइटेड जेहाद काउंसिल के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन ने कश्मीरियों से अपील की थी कि वे किसी वैश्विक जेहादी आंदोलन का हिस्सा न बनें। 

इंजीनियरिंग छोड़ बना आतंकी
जाकिर मूसा दक्षिण कश्मीर के नूरपुर का रहने वाला है। वह चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन कर चुका है। इसके बाद 2013 में उसने पढ़ाई छोड़ दी और वापस पुलवामा स्थित अपने गांव नूरपुर चला गया। बाद में वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया। बुरहान वानी की मौत के बाद उसे हिजबुल का कमांडर बनाया गया था। पर हुर्रियत नेताओं को धमकी देने के बाद उसे हिजबुल से निकाल दिया गया। सोशल मीडिया और वीडियो संदेशों के जरिए मूसा लोगों को भड़काता रहता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें