ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशOMG: शख्स की कमर में फंसा था 8 इंच का ग्लास, डॉक्टरों ने ऐसे निकाला

OMG: शख्स की कमर में फंसा था 8 इंच का ग्लास, डॉक्टरों ने ऐसे निकाला

दर्द से कराह रहे एक शख्स का डॉक्टरों ने जब एक्सरे किया तो कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर डॉक्टर भी सो

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Thu, 07 Sep 2017 01:32 PM

glass

glass1 / 2

दर्द से कराह रहे एक शख्स का डॉक्टरों ने जब एक्सरे किया तो कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर डॉक्टर भी सोच में पड़ गए। दरअसल शख्स की कमर में 8 सेंटीमीटर बड़ा कांच का गिलास फंसा था।

मामला चीन के एक अस्पताल का है। एक दो बजे रात को भयानक दर्द से कराह एक शख्स को लाया गया। बताया जा रहा है कि शख्स शादीशुदा है और उसे किस वजह से दर्द हो रहा था इस पर कुछ बताने को तैयार नहीं था। डॉक्टरों ने फौरन उसका एक्सरे किया तो पाया कि उसके कमर में एक कांच का गिलास फंसा हुआ है। यह गिलास शख्स की कमर में कैसे पहुंचा इस पर कोई शख्स ने कोई जानकारी नहीं दी।

शख्स ने डॉक्टरों को बताया कि पिछले दो दिन से कुछ उसकी कमर में फंसा हुआ था और वह दर्द से परेशान था। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि गिलास क्यों और कैसे कमर में पहुंचा।

मुश्किल था कमर गिलास को निकालना

मुश्किल था कमर गिलास को निकालना2 / 2

डॉक्टरों ने बताया कि गिलास शख्स के गुदा द्वार में इस तरह से फंसा था कि कुछ और देर होती तो उसकी जान भी जा सकती थी। गिलास चूंकि काफी बड़ा था इसिलए वह आंतों तक पहुंच गया था, इससे शख्स के शरीर में जानलेवा घाव भी हो सकता था। लेकिन समय पर डॉक्टरों के पास पहुंचने के कारण उसकी जान बच सकी और कोई गंभीर घाव भी नहीं हुआ।

डॉक्टरों ने बताया कि गिलास को बिना ऑपरेशन के वैसे ही निकालने की कोशिश की गई जैसे वह अंदर गया था। डॉक्टरों ने बताया पहले नशे की दवा देकर शख्स के गुदा का दर्द कम किया गया फिर गिलास तक पहुंचने की कोशिश की गई। लेकिन गिलास इस तरह से यहां फंसा हुआ था कि उसे बाहर खींचना बेहद ही मुश्किल काम था।

इसके बाद डॉक्टरों ने उसे सर्जरी के जरिए बाहर निकालने का निर्णय लिया और गिलास को बाहर निकाला।