चेन्नई: चोर नहीं, सीरियल रेपिस्ट था सॉफ्टवेयर कंपनी का पूर्व कर्मचारी
चेन्नई पुलिस ने 28 साल के शख्स को डकैती के गुनाह में गिरफ्तार किया है। लेकिन उस शख्स करे बारे में जब ये खुलासा हुआ तो पुलिस चौंक गई। पुलिस को पता चला है कि ये वही शख्स है जिसने अब तक 50 महिलाओं के...
चेन्नई पुलिस ने 28 साल के शख्स को डकैती के गुनाह में गिरफ्तार किया है। लेकिन उस शख्स करे बारे में जब ये खुलासा हुआ तो पुलिस चौंक गई। पुलिस को पता चला है कि ये वही शख्स है जिसने अब तक 50 महिलाओं के साथ रेप किया है।
चेन्नई पुलिस ने माधन अरिवालगन को माथुर से गिरफ्तार किया है। माधन पर सीरियल रेपिस्ट होने का आरोप है।कृष्णागिरि जिले के माथुर में रहने वाले माधन के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। माधन एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था और काफी पढ़ा लिखा था।
क्राइम से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने माधन के मोबाइल से पता लगाया है कि वो लडकियों को घर में अकेला देखकर उन्हें फंसाता था और रेप करता था। सिर्फ यही नहीं वो रेप की रिकॉर्डिंग भी करता था और लड़कियों को धमकाता था।