ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकश्मीर की आजादी का समर्थन करने वालों को नहीं मिलेंगे वोट- अमित शाह

कश्मीर की आजादी का समर्थन करने वालों को नहीं मिलेंगे वोट- अमित शाह

हिमाचल प्रदेश चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां एक जन सभा को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर करारा प्रहार किया। शाह ने बनीखेत में...

कश्मीर की आजादी का समर्थन करने वालों को नहीं मिलेंगे वोट- अमित शाह
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 30 Oct 2017 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां एक जन सभा को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर करारा प्रहार किया। शाह ने बनीखेत में कहा कि कांग्रेस में कश्मीर में आजादी के नारे लगाने वालों का समर्थन करती है, क्या हिमाचल के लोग ऐसी कांग्रेस का समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल को पूरे देश में शर्मसार करने का काम यहां की कांग्रेस सरकार ने किया है। कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल को भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी में नंबर वन बना दिया है। हिमाचल में माफियाओं की सरकार चल रही है। उन्होंने वीरभद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि देश में कहीं भी भ्रष्टाचार की चर्चा होती है तो वीरभद्र जी का नाम सुर्खियों में होता है। 12 लाख करोड़ के घोटाले करने वाले राहुल गांधी आज भाजपा से सवाल पूछ रहें है।

अमित शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि पिछले 3 साल से केंद्र में मोदी सरकार कार्य कर रही है, लेकिन हमारे विरोधी हम पर भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सारकार गरीब कल्याण की योजनाएं ला रही है लेकिन प्रदेश की वीरभद्र सरकार हिमाचल की जनता तक नहीं पहुंचने दी रही। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल में एक पारदर्शी और लोकप्रिय सरकार बनाने प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें