ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश सीजफायर का उल्लंघन: पाकिस्तानी गोलाबारी में जवान शहीद और महिला की मौत

सीजफायर का उल्लंघन: पाकिस्तानी गोलाबारी में जवान शहीद और महिला की मौत

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार शाम को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी (केजी) सेक्टर में भारतीय सेना के पोस्ट पर गोलाबारी की। इसमें भातीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं पुंछ के ही सीमावर्ती...

 सीजफायर का उल्लंघन: पाकिस्तानी गोलाबारी में जवान शहीद और महिला की मौत
जम्मू। एजेंसीSat, 12 Aug 2017 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार शाम को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी (केजी) सेक्टर में भारतीय सेना के पोस्ट पर गोलाबारी की। इसमें भातीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं पुंछ के ही सीमावर्ती गांव गोहलाद कलरान गांव में घर पर मोर्टार का गोला गिरने से एक महिला मारी गई। 

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सेना ने शाम पांच बजे भारतीय पोस्ट पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी प्रभावशाली और मजबूत तरीके से जवाब दिया। पर इसमें नायब सूबेदार जगराम सिंह तोमर (42) बुरी तरह घायल हो गए। बाद में वे शहीद हो गए। जगराम मध्यप्रदेश के मुरैना के तारसाना गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी उमावती देवी, एक बेटा और एक बेटी है। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से दागे गए मोर्टार के गोले पुंछ के गोहलाद कलरान गांव में रहने वाले मोहम्मद शबीर के घर के निकट गिरे। इसमें विस्फोट होने से शबीर की 40 वर्षीय पत्नी राकिया बी की मौत हो गई। 
 

बढ़ा संघर्ष विराम उल्लंघन
आठ अगस्त को पुंछ के केजी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में 21 वर्षीय सिपाही पवन सिंह सुगरा शहीद हो गए थे। इस साल एक अगस्त तक पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की 285 घटनाएं हुई हैं। वर्ष 2016 में यह आंकड़ा 228 से काफी कम था। गौरतलब है कि पिछले कुछ माह से पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन हो रहा है। साथ ही घुसपैठ की घटनाएं भी पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें