ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशशिंजो-मोदी मीटः जापान से मुफ्त में मिल रही है बुलेट ट्रेन, पीएम ने समझाया पूरा फॉर्मूला

शिंजो-मोदी मीटः जापान से मुफ्त में मिल रही है बुलेट ट्रेन, पीएम ने समझाया पूरा फॉर्मूला

आज भारत को बुलेट ट्रेन का तोहफा मिला गया। शिंजो अबे ने आज गुजरात के साबरमति रेलवे स्टेशन पर बटन दबाकर बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखी। अगले 5 साल यानी 2022 तक इस परियोजना को तैयार करने का...

शिंजो-मोदी मीटः जापान से मुफ्त में मिल रही है बुलेट ट्रेन, पीएम ने समझाया पूरा फॉर्मूला
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 14 Sep 2017 12:09 PM
ऐप पर पढ़ें

आज भारत को बुलेट ट्रेन का तोहफा मिला गया। शिंजो अबे ने आज गुजरात के साबरमति रेलवे स्टेशन पर बटन दबाकर बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखी। अगले 5 साल यानी 2022 तक इस परियोजना को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए प्रधानमंत्री शिंजो अबे भारत के लिए जापान से बुलेट ट्रेन लेकर आए हैं। वहीं पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भारत को ये बुलेट ट्रेन जापान की ओर से फ्री में मिल रहा है। 

जापान के प्रधान मंत्री शिंजो अबे के भाषण की मुख्य बातें

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के उनके समकक्ष शिंजो आबे ने अहमदाबाद और मुंबई के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए आधारशिला रखी।
2. जापान के प्रधानमंत्री ने शिंजो अबे ने अपने भाषण की शुरूआत हिन्दी में नमस्कार बोल कर की। 
3. शिंजो ने कहा, आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है
4. शिंजो अबे ने कहा कि मुझे गुजरात बहुत पसंद है। 
5.  शिंजो आबे ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि जापान का ज और इंडिया के आई मिल जाए तो जेई बनता है जिसका मतलब है जय।
6. मेरे मित्र पीएम मोदी एक दूरदर्शी नेता हैं।
7.  जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि भारत-जापान की भागीदारी विशिष्ट, रणनीतिक और वैश्विक हैं।
8.  शिंजो अब ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जब कुछ साल बाद फिर से यहां आऊंगा तब बुलेट ट्रेन की खिड़कियों से भारत के सुंदर दृश्यों का आनंद उठाऊंगा। 
9.  शिंजो आबे ने अपने भाषण का अंत हिन्दी में 'धन्यवाद' के साथ किया।

हाइपरलूप ट्रेनः बुलेट ही नहीं हवाई जहाज से भी तेज चलती है यह ट्रेन

हवा से बात करने से लेकर प्लेन जैसी सुविधाओं तक, दुनिया की 10 सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें

पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें 
1. पीएम मोदी ने कहा कि अपने करीबी मित्र शिंजो आबे का मैं भारत और गुजरात की धरती पर दिल से स्वागत करता हूं
2.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं भारत के लोगों को बधाई देता हूं क्योंकि हमने बुलेट ट्रेन के पुराने सपने को सच करने के लिए एक साहसी कदम उठाया है। 
3. कोई भी देश आधे-अधूरे संकल्पों और बंधे हुए सपनों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता- पीएम मोदी
4.  मोदी ने कहा कि आज का दिन जापान और भारत के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक भी है। भारत और जापान की दोस्ती सीमा और समय से परे है।
5.  पीएम मोदी बोले- बुलेट ट्रेन में सुविधा भी है और सुरक्षा भी। इसमें रोजगार भी है।
6. मोदी ने बुलेट ट्रेन की परियोजना की शुरूआत का श्रेय शिंजो अबे को देते हुए कहा कि अगर आज इतने कम समय में इस योजना का भूमिपूजन किया है तो इसका पूरा श्रेय शिंजो अबे को जाता है। 
6. किसी भी देश के विकास में यातायात एक महत्वपूर्ण योगदान देती है। पीएम मोदी ने अमेकि का उदाहरण देते हुए कहा कि जो लोग अमेरिका के इतिहास को जानते हैं उन्हें पता है कि रेलवे के आने के बाद कैसे वहां आर्थिक प्रगति शुरू हुई। 
7.  आज यूरोप से लेकर चीन तक हाई स्पीड रेल न सिर्फ आर्थिक बल्कि सामाजिक परिवर्तन में एक अहम भूमिका निभा रही है: पीएम नरेंद्र मोदी
9.  पीएम मोदी ने जापान की तारीफ करते हुए कहा कि कोई ऐसा बैंक नहीं मिल सकता जैसा दोस्त जापान के रूप में भारत को मिला है। जापान ने इस प्रोजेक्ट के लिए भारत को सिर्फ 0.1 पर्सेंट के ब्याज पर 50 सालों के लिए 88 हजार करोड़ रुपये दिये हैं। जबकि इस प्रोजेक्ट पर कुल 1.10 लाख करोड़ होंगे। 
-0.पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे न सिर्फ यातायात तेज होगी बल्कि व्यापार भी बढ़ेगा। बुलेट ट्रेन का पर्यावरण पर भी अच्छा असर होगा और इंधन भी बचेगा। इस प्रॉजेक्ट से मुंबई और अहमदाबाद की दूरी 2-3 घंटों में सिमट जाएगी। इस ट्रेन से न सिर्फ दूरी कम होगी बल्कि मुंबई और अहमदाबाद के लोग भी करीब आएंगे। 

अहमदाबादःपहले पूछते थे बुलेट ट्रेन कब लाओगे,अब कहते हैं क्यों लाए- PM


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें