ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशफैसला आज: कौन मनाएगा होली, किसके रंग में भंग

फैसला आज: कौन मनाएगा होली, किसके रंग में भंग

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आएंगे। फैसला तय करेगा कि कौन सा दल होली मनाएगा और किसके रंग में भंग पड़ेगा। गुरुवार को आए एग्जिट पोल के नतीजों में...

फैसला आज: कौन मनाएगा होली, किसके रंग में भंग
एजेंसीSat, 11 Mar 2017 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आएंगे। फैसला तय करेगा कि कौन सा दल होली मनाएगा और किसके रंग में भंग पड़ेगा।

गुरुवार को आए एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा यूपी-उत्तराखंड के अलावा गोवा, मणिपुर में अपनी बढ़त को लेकर उत्साहित है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा ने इन्हें नकारते हुए कहा है कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे। एग्जिट पोल में पंजाब में कांग्रेस  और ‘आप’ के बीच करीबी टक्कर है। अकाली दल-भाजपा गठबंधन के लिए एग्जिट पोल में अच्छे संकेत नहीं दिखे।

यूपी की बात करें तो चुनाव के दौरान भाजपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा में मुख्य मुकाबला रहा। प्रदेश के परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और नवंबर में नोटबंदी के उनके फैसले का पैमाना मानकर भी देखा जा रहा है। वहीं नतीजों से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास के दावों की भी परख होगी। उत्तराखंड और मणिपुर में सत्तारूढ़ कांग्रेस के समक्ष भाजपा की वापसी को रोकने की चुनौती है।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें