फोटो गैलरी

Hindi News नंदनकुत्ते की तरह भौंकती है यह ‘गिलहरी’, देखें VIDEO में

कुत्ते की तरह भौंकती है यह ‘गिलहरी’, देखें VIDEO में

ऑस्ट्रेलिया की लायरबर्ड आवाजों की मिमिक्री करती है, तो अमेरिका की प्रैरी डॉग कुत्तों की तरह

Karuna.kritiहिन्दुस्तान फीचर टीम ,नई दिल्ली Fri, 28 Jul 2017 06:40 PM

हमिंग बर्ड

हमिंग बर्ड2 / 6

यह दुनिया का सबसे छोटा पक्षी है। 2.5 से 3 इंच की लम्बाई वाले इस पक्षी की दुनिया में लगभग 328 प्रजातियां हैं। हमिंग बर्ड दुनिया में इकलौता ऐसा पक्षी है, जो सीधी-उल्टी, दाएं-बाएं किसी भी दिशा में उड़ सकता है। एक सेकंड में 100 बार अपने पंख फड़फड़ाने वाली यह पक्षी 25-30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। ये अपनी जिंदगी का 15 फीसदी समय खाना खाने में बिताते हैं और एक दिन में करीब 1000-1500 फूलों का रस पीते हैं।

नेकेड मोल रैट

नेकेड मोल रैट3 / 6

यह पूर्वी अफ्रीका के मरुस्थल में जमीन के नीचे रहने वाला एक जीव है, जिसे मरुस्थलीय पपी भी कहते हैं, जो देखने में चूहे या छछूंदर की तरह होता है। नेकेड मोल रैट की खास बात यह है कि इसकी आंखों की रोशनी बहुत कम होती है, फिर भी यह रात के अंधेरे में जितनी तेजी से सीधी दिशा में दौड़ सकता है, उतनी ही तेजी से उलटी दिशा में भी दौड़ सकता है।
 

लायरबर्ड

लायरबर्ड4 / 6

तुम्हें भी किसी चीज की आवाज की नकल उतारना पसंद होगा, पर कोई और भी है, जिसे ऐसा करना पसंद है। वह है ऑस्ट्रेलिया की लायरबर्ड। यह पक्षी की एक ऐसी प्रजाति है, जो आवाजों की मिमिक्री करती है। यह अन्य पक्षियों के गाने की आवाजों के साथ-साथ कैमरे के शटर, वाद्य यंत्र, कार का अलार्म, खिलौने वाली बंदूक की आवाजों के अलावा निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले औजारों की आवाज की भी हूबहू नकल उतार सकती है।

बैसलिस्क लिजर्ड

बैसलिस्क लिजर्ड5 / 6

बैसलिस्क अमेरिका में पायी जाने वाली छिपकली/गिरगिट की एक प्रजाति है। लम्बी पूंछ व पीठ पर उभरी हुई जिगजैग किनारी वाली इस लिजर्ड की खासियत है कि यह पानी पर चलती है। खतरे से बचने के लिए यह लिजर्ड अपने पिछले पैरों व पूंछ की सहायता से पानी के ऊपर लगभग 5 फुट प्रति सेकंड की रफ्तार से दौड़ सकती है। और शायद इसीलिए ही इसे ‘जीसस क्राइस्ट लिजर्ड’ भी कहते हैं। लगभग 15 से 20 फुट तक पानी के ऊपर चलने की क्षमता रखने वाली यह बैसलिस्क लिजर्ड करीब 30 मिनट तक लगातार पानी के अंदर भी रह सकती है। है न यह एक कमाल की छिपकली!
 

हिसिंग कॉक्रोच

हिसिंग कॉक्रोच6 / 6

तुमने सांप के अलावा किसी कीड़े को हिस्स की आवाज निकालते हुए सुना है? मेडागास्कर में कॉक्रोच की एक ऐसी प्रजाति रहती है, जो डंक नहीं मारती, बल्कि हिस्स करती है, इसलिए इन्हें हिसिंग कॉक्रोच कहते हैं। यह कॉक्रोच की सबसे लम्बी प्रजाति है। लगभग 2 से 4 इंच तक लम्बे इन कॉक्रोच के पंख नहीं होते। वर्षा वनों में पोषक तत्वों की पुनरावृत्ति के लिए ये उपयोगी माने जाते हैं।
 

अगला लेख पढ़ें