फोटो गैलरी

Hindi News नंदनजापान के इस व्यक्ति ने बनाया था पहली बार इमोजी

जापान के इस व्यक्ति ने बनाया था पहली बार इमोजी

शिगेताका कुरीता वही इंसान हैं, जिन्होंने 25 साल की उम्र में इमोजी का सबसे पहला सेट बनाया था, जिसमें लगभग 176 इमोजी थे। दिलचस्प बात यह है कि फादर ऑफ इमोजी कहे जाने वाले शिगेताका कुरीता न तो इंजीनियर...

जापान के इस व्यक्ति ने बनाया था पहली बार इमोजी
हिन्दुस्तान फीचर टीम ,नई दिल्ली Wed, 11 Oct 2017 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

शिगेताका कुरीता वही इंसान हैं, जिन्होंने 25 साल की उम्र में इमोजी का सबसे पहला सेट बनाया था, जिसमें लगभग 176 इमोजी थे। दिलचस्प बात यह है कि फादर ऑफ इमोजी कहे जाने वाले शिगेताका कुरीता न तो इंजीनियर थे और न ही कोई डिजाइनर, बल्कि उन्होंने तो अर्थशास्त्र की पढ़ाई की थी। तो चलो जानते हैं इमोजी और शिगेताका कुरीता से जुड़ी अन्य दिलचस्प बातें-

कैसे और कब हुई शुरुआत
1990 के दशक के आखिर में यानी 1998 या 1999 में रंग-बिरंगे इमोजी का इस्तेमाल शुरू हुआ। एक जापानी टेलीकोम कम्पनी के कर्मचारी शिगेताका कुरीता ने इस कम्पनी की  मोबाइल इंटरनेट सर्विस के लिए इमोजी बनाए थे। इस मोबाइल इंटनेट में ईमेल भेजने के लिए कैरेक्टर की संख्या सिर्फ 250 थी। तब कुरीता को लगा कि कम शब्दों में अपनी बात कहने के लिए इमोजी सबसे अच्छा तरीका हो सकते हैं। उन्होंने मौसम के चित्र, कॉमिक बुक से लाइट बल्ब और टिकलिंग बॉम्ब आदि से आइडिया लेकर पहला इमोजी सेट बनाया, जिसमें हंसी, दुख, क्रोध, सरप्राइज और कन्फ्यूजन का भाव दर्शाने वाले इमोजी भी शामिल थे। 

जापान से दुनियाभर में ऐसे पहुंचा इमोजी 
जापान में इमोजी को लोकप्रिय होता देख वर्ष 2007 में सबसे पहले एप्पल आई-फोन ने अपने मोबाइल फोन में इमोजी कीबोर्ड को शामिल किया था, जिससे एसएमएस, चैटिंग, वॉट्सएप मैसेज करने के दौरान अपने भाव प्रकट करने के लिए इमोजी का ज्यादा इस्तेमाल होने लगा। कुरीता के बनाए इमोजी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2013 में इमोजी शब्द को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया गया। डिक्शनरी में शामिल होने के लगभग दो वर्ष बाद ही 2015 में इमोजी को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया गया। और उसके बाद वर्ष 2016 में न्यूयॉर्क में म्यूजियम ऑफ मॉडर्न आर्ट ने अपने स्थायी कलेक्शन में शिगेताका कुरीता के 176 इमोजी के पहले सेट को शामिल किया। हॉलीवुड में एक एनिमेटेड मूवी भी बनाई गई है, जिसमें 250 इमोजी को दिखाया गया है।

कितनी है इमोजी की संख्या
यूनिकोड स्टेंडर्ड लिस्ट के मुताबिक अब तक 2666 इमोजी बनाए जा चुके हैं। यूनिकोड कमेटी के मुताबिक हर साल सैकड़ों में नए इमोजी के आवेदन मिलते हैं। पता है, यूनिकोड कंसोर्टियम इमोजी के लिए पैमाना तैयार करता है कि क्या इमोजी बनाया जाना चाहिए और क्या नहीं। लेकिन एप्पल और गूगल जैसी बड़ी कंपनियां अपने निजी इमोजी बनाने के लिए स्वतंत्र हैं। 

यहां हैं कुछ और इमोजी फैक्ट्स

  1. इमोजीपीडिया के फाउंडर जेरेमी बर्ग ने 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे घोषित किया था। पहला इमोजी डे वर्ष 2014 में मनाया गया था।
  2. फिनलैंड दुनिया का पहला देश है, जिसने अपनी संस्कृति की इमोजी बनाई है।
  3. 2016 में एप्पल कंपनी ने अपनी इमोजी लिस्ट में असली पिस्तौल वाली इमोजी को हरे रंग की पिचकारी वाली पिस्तौल से बदल दिया था।
  4. फेसबुक मैसेन्जर पर लगभग 5 बिलियन इमोजी प्रतिदिन इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है हंसते-हंसते आंखों से आंसू निकलने वाली स्माइली का। 
     
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें