फोटो गैलरी

Hindi News नंदनइन बिल्लियों ने बनाएं हैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स : IN PICS

इन बिल्लियों ने बनाएं हैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स : IN PICS

जून महीने को दुनिया भर में ‘वर्ल्ड कैट एडॉप्शन मंथ’ के तौर पर भी मनाया जाता है। इस दिन लोगों को बिल्लियों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Karuna.kritiहिन्दुस्तान फीचर टीम ,नई दिल्ली Tue, 13 Jun 2017 12:49 PM

सबसे लम्बी है ये बिल्ली

सबसे लम्बी है ये बिल्ली3 / 5

6 साल की फ्लफी फेलाइन विश्व की सबसे लम्बी बिल्ली है। सिर से पूछ तक इसकी कुल लंबाई 48.5 इंच है।
 

सबसे छोटी बिल्ली

सबसे छोटी बिल्ली4 / 5

2 साल की फिज को विश्व की सबसे छोटी बिल्ली का खिताब मिला है। फिज की कुल लम्बाई 14.24 सेंटीमीटर है। 
 

इन्होंने भी बनाएं हैं रिकॉर्ड्स

इन्होंने भी बनाएं हैं रिकॉर्ड्स5 / 5

विश्व की सबसे बूढ़ी बिल्ली
वैसे तो बिल्लियों की औसत उम्र 9 से 12 साल ही होती है, लेकिन अमेरिका की एक बिल्ली पिंकी ने विश्व की सबसे बूढ़ी बिल्ली होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उसकी उम्र है 24 साल।

ऊंचाई से गिर कर भी बची ये बिल्ली 
एंडी नाम की एक बिल्ली सबसे ऊंचाई से कूदने वाली बिल्ली है। वह 16वीं मजिल से कूदी थी। एंडी पहली ऐसी बिल्ली है, जो इतनी ऊंचाई से भी गिर के बच गयी।

इस बिल्ली ने एक साल में दिए 420 बच्चे 
है न चौंकाने वाली बात! डस्टी नाम की इस बिल्ली ने एक साल में सबसे ज्यादा बच्चे देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 1952 में डस्टी ने एक साल में 420 बच्चे दिए थे, जिसके बाद से अभी तक डस्टी के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को कोई बिल्ली नहीं तोड़ पाई है।

घुमक्कड़ बिल्ली का वर्ल्ड रिकॉर्ड
हैमलेट कनाडा के टोरंटो शहर की फ्लाइट में एक कैट बास्केट में पाई गयी थी। सात हफ्तों तक हैमलेट यूं ही प्लेन में सफर करती रही। जब हैमलेट प्लेन के एक स्टाफ को मिली तो इस दौरान वह छह लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुकी थी।
 

अगला लेख पढ़ें