फोटो गैलरी

Hindi News नंदनस्मार्ट लोग ही दे सकते हैं इन सवालों के जवाब

स्मार्ट लोग ही दे सकते हैं इन सवालों के जवाब

यहां 5 सवाल दिए जा रहे हैं, साथ ही उनके हिंट भी दिए जा रहे हैं। हिंट्स पढ़ कर सवाल के जवाब बताओ। पेज को स्क्रोल करके उत्तर जान सकते हैं। 1. बताओ इस अभिनेत्री का नाम क.  इस अभिनेत्री के पापा...

स्मार्ट लोग ही दे सकते हैं इन सवालों के जवाब
अनिल जायसवाल,नई दिल्ली Wed, 24 May 2017 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

यहां 5 सवाल दिए जा रहे हैं, साथ ही उनके हिंट भी दिए जा रहे हैं। हिंट्स पढ़ कर सवाल के जवाब बताओ। पेज को स्क्रोल करके उत्तर जान सकते हैं।

1. बताओ इस अभिनेत्री का नाम
क.  इस अभिनेत्री के पापा को कहते हैं शॉट गन।
ख.  इनकी मम्मी ‘जोधा-अकबर’ में अकबर की अम्मी बनी थीं।
ग.  यह पहली बार चुलबुल पांडे के साथ फिल्म में आई थीं।

2. कौन है यह क्रिकेटर
क. टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी मारने वाले भारत के केवल दूसरे बल्लेबाज।
ख. इस आईपीएल सीजन में दिल्ली की कप्तानी भी की।
ग. कर्नाटक की रणजी क्रिकेट टीम में खेलते हैं।
   
3. इनका नाम बताओ
क. इन्हें देवताओं का राजा कहते हैं।
ख. इनके कारण ही कृष्णजी को गोवर्धन पर्वत उठाना पड़ा था।
ग. यह एक पद है।
       
4. इस खेल का नाम बताओ
क. इस खेल के विश्वकप को सबसे ज्यादा ब्राजील ने जीता है।
ख. मेजबान देश को छोड़कर हर देश को इसके विश्वकप के लिए क्वालिफाई करना पड़ता है।
ग. इसका अगला विश्वकप 2018 में रूस में होगा।
      
5. कौन है यह टेनिस खिलाड़ी
क. ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे ज्यादा उम्र की खिलाड़ी।
ख. ओपन युग में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने वाली।
ग.  इनकी बहन भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीत चुकी हैं।     
.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

उत्तर - 1. सोनाक्षी सिन्हा, 2.  करुण नायर, 3. इंद्र,  4.  फुटबॉल,  5. सेरेना विलियम्स         

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें