फोटो गैलरी

Hindi News नंदनसलमान और विराट का किसके बिना दिल नहीं लगता घर पर, जानें यहां

सलमान और विराट का किसके बिना दिल नहीं लगता घर पर, जानें यहां

हमारी पसंदीदा हस्तियों ने भी कई पेट्स गोद ले रखे हैं। इन सितारों और इनके पेट्स प्रेम के बारे में जा

Karuna.kritiपूनम मिश्रा,नई दिल्ली Thu, 31 Aug 2017 03:47 PM

शाहरुख खान

शाहरुख खान4 / 10

किंगखान भी पेट्स के बहुत बड़े दीवाने हैं। उनके प्यारे डॉगी का नाम डैश है। वे उसे अपना सबसे प्यारा दोस्त मानते हैं। शाहरुख जब भी दुखी और निराश होते हैं, उन्हें डैश के साथ बातें करना अच्छा लगता है। शाहरुख के पास डैश के अलावा तीन और भी पेट्स हैं। इनके नाम हल्क, जूसी और काई हैं।
 

सायना नेहवाल

सायना नेहवाल5 / 10

भारत की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को अपने पेट चॉपीसी के साथ खेलना बहुत पसंद है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पेट्स के बारे में काफी बातें कीं। उन्होंने बताया कि चॉपीसी घर में पेट की तरह नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसा है। जब भी मैं घर से बाहर जाती हूं, वह कमरे के बाहर बैठ कर मेरे आने का इंतजार करता है और लौटने पर मुझे घर में तब तक घुसने नहीं देता है, जब तक मैं उसे गोद में उठा 10 मिनट तक प्यार न कर लूं। वह मेरा मूड मिनटों में ठीक कर देता है।

सायना नेहवाल

सायना नेहवाल6 / 10

भारत की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को अपने पेट चॉपीसी के साथ खेलना बहुत पसंद है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पेट्स के बारे में काफी बातें कीं। उन्होंने बताया कि चॉपीसी घर में पेट की तरह नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसा है। जब भी मैं घर से बाहर जाती हूं, वह कमरे के बाहर बैठ कर मेरे आने का इंतजार करता है और लौटने पर मुझे घर में तब तक घुसने नहीं देता है, जब तक मैं उसे गोद में उठा 10 मिनट तक प्यार न कर लूं। वह मेरा मूड मिनटों में ठीक कर देता है।

बराक ओबामा 

बराक ओबामा 7 / 10

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल के पास काले रंग के दो पुर्तगाली डॉग्स हैं, जिनके नाम बो और सनी हैं। बो और सनी इतने प्यारे हैं कि उनके घर आने वाला हर मेहमान उनके साथ एक तस्वीर जरूर लेता है। ओबामा और मिशेल अकसर अपने पेट्स की तस्वीरें सोशल साइट्स पर अपलोड करते रहते हैं। मिशेल को अपने पेट्स के साथ घूमना, फर्श पर बैठना और पार्क में दौड़ना खूब पसंद है।  
 

विराट कोहली

विराट कोहली8 / 10

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक पशु प्रेमी है। वह अपने पालतू डॉगी ब्रूनो को लकी चार्म मानते हैं। बू्रनो जब भी उनके आसपास रहता है, उन्हें अकेलापन नहीं लगता है। विराट को अपने पेट ब्रूनो के साथ सेल्फी लेना बहुत पसंद है, वहीं बू्रनो को विराट के साथ सैर करना पसंद है। हाल ही में विराट ने बेंगलुरू स्थित चार्ली एनिमल रेस्क्यू सेंटर  के 15 अंधे और बीमार कुत्तों को गोद लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब इन कुत्तों का ख्याल रखने की सारी जिम्मेदारी विराट की होगी।

मार्क जुकरबर्ग

मार्क जुकरबर्ग9 / 10

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के डॉगी बीस्ट का जन्म साल 2011 में अमेरिका में हुआ था। इसी वक्त मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिंसिला ने उसे गोद लिया था। वे बीस्ट को अपने बेटे की तरह मानते हैं। उन्होंने बीस्ट का एक फेसबुक पेज भी बना रखा है। 
 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा10 / 10

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को बिल्लियों से थोड़ा डर लगता है, इसलिए उन्होंने डॉगी पाल रखा है। उनके क्यूट से डॉगी का नाम ब्रांडो है। यह नाम उन्होंने हॉलीवुड स्टार मार्लोन ब्रांडो से प्रभावित होकर रखा है। प्रियंका जब भी घर से बाहर जाती हैं, वह उन्हें बाय करने जरूर आता है।    

अगला लेख पढ़ें