फोटो गैलरी

Hindi News नंदनमहान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन से जुड़ी है यह पहेली, हल कर के दिखाएं

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन से जुड़ी है यह पहेली, हल कर के दिखाएं

महान क्रांतिकारी  चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था।  केवल  25 साल की उम्र में वह देश की आजादी के लिए लड़ते हुए 27 फरवरी 1931 को शहीद हो गए।  उनके जीवन पर आधारित इस...

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन से जुड़ी है यह पहेली, हल कर के दिखाएं
अनिल जायसवाल,नई दिल्ली Tue, 25 Jul 2017 11:15 AM
ऐप पर पढ़ें

महान क्रांतिकारी  चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था।  केवल  25 साल की उम्र में वह देश की आजादी के लिए लड़ते हुए 27 फरवरी 1931 को शहीद हो गए। 
उनके जीवन पर आधारित इस पहेली को हल करके देखिए कि आप उनके बारे में कितनी जानकारी रखते हैं। पेज को स्क्रोल कर के उत्तर जानें

1. चंद्रशेखर ने अपने नाम में ‘आजाद’  शब्द जोड़ा। वैसे उनका पूरा नाम था-
क. चंद्रशेखर शर्मा
ख. चंद्रशेखर तिवारी
ग. चंद्रशेखर वर्मा
घ. चंद्रशेखर चतुर्वेदी
2. चंद्रशेखर का जन्मस्थान  ‘भावरा’  आज इस राज्य में है-
क. उत्तर प्रदेश
ख. बिहार
ग. मध्य प्रदेश
घ. छत्तीसगढ़
3. चंद्रशेखर के पिता थे-
क. राजाराम तिवारी
ख. सीताराम वर्मा
ग. सीताराम तिवारी
घ. राजाराम वर्मा
4. चंद्रशेखर की माताजी का नाम था-
क.  जगरानी देवी
ख.  ननका देवी
ग.  सुनयना देवी
घ.  कमला देवी
5. चंद्रशेखर की मां उन्हें  बनाना चाहती थीं-
क. संस्कृत का पंडित
ख. क्रांतिकारी
ग. शिक्षक
घ. किसान
6. गांधी जी के असहयोग आंदोलन में भाग लेते हुए चंद्रशेखर जब पकड़े गए तो उनकी उम्र केवल 15 साल थी। उनकी कम उम्र देखकर जज ने उन्हें यह सजा दी थी-
क. एक महीने के लिए जेल भेज दिया
ख. बच्चा समझकर माफ कर दिया
ग. 15 कोड़े मारने की सजा दी
घ. वापस घर भेज दिया 
7. एक बार चंद्रशेखर ने अपने साथियों  के साथ मिलकर एक ट्रेन को लूटा था।  इस लूट को इस नाम से जाना जाता है-
क. द ग्रेट ट्रेन रॉबरी
ख. काकोरी टे्रन रॉबरी
ग. रबरशील्ड ट्रेन रॉबरी
घ. डंकन ट्रेन रॉबरी
8. पंडित हरिशंकर ब्रह्मचारी के नाम से चंद्रशेखर कुछ समय तक इस स्थान पर रहे-
क. झांसी
ख. कानपुर
ग. इलाहाबाद
घ. मुगलसराय
9.  चंद्रशेखर इस पार्क में पुलिस का सामना करते हुए शहीद हुए थे-
क. मैलिस पार्क
ख. अल्फ्रेड पार्क
ग. कैनिन पार्क 
घ. डगलस पार्क
10. चंद्रशेखर आजाद की मृत्यु  इस शहर में हुई-
क. कानपुर
ख. मुगल सराय
ग. लखनऊ
घ. इलाहाबाद

.

.

.

.

.

.

उत्तर : 1 चंद्रशेखर तिवारी, 2. मध्य प्रदेश, 3. सीताराम तिवारी, 4. जगरानी देवी, 5. संस्कृत का पंडित, 6. 15 कोड़े मारने की सजा, 7. काकोरी ट्रेन रॉबरी, 8. झांसी, 9. अल्फे्रड पार्क, 10. इलाहाबाद 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें