फोटो गैलरी

Hindi News नंदनअलास्का से जुड़ी यह खास बात जानते हैं आप

अलास्का से जुड़ी यह खास बात जानते हैं आप

अलास्का अमेरिका का एक राज्य है, पर क्या आप जानते हैं कभी अलास्का पर रूस का शासन था। यह बात 19वीं शताब्दी की है। उन दिनों रूस का इंग्लैंड से युद्ध होता रहता था। रूस को डर था कि आने वाले समय में वह...

अलास्का से जुड़ी यह खास बात जानते हैं आप
अनिल जायसवाल,नई दिल्ली Tue, 17 Oct 2017 04:57 PM
ऐप पर पढ़ें

अलास्का अमेरिका का एक राज्य है, पर क्या आप जानते हैं कभी अलास्का पर रूस का शासन था। यह बात 19वीं शताब्दी की है। उन दिनों रूस का इंग्लैंड से युद्ध होता रहता था। रूस को डर था कि आने वाले समय में वह अपने से इतनी दूर अलास्का पर अपना नियंत्रण नहीं रख पाएगा और इंग्लैंड उस पर अपना अधिकार जमा लेगा।
इसलिए तब के रूसी शासक एलेक्जेंडर द्वितीय ने अलास्का बेचने की बात की। पूरी दुनिया में फैले इंग्लैंड या अलास्का से सटे अमेरिका की ही अलास्का में दिलचस्पी हो सकती थी। पर इंग्लैंड ने इस सौदे में रुचि नहीं ली। पहले अमेरिका ने भी उत्साह नहीं दिखाया। पर बाद में वह अलास्का की जमीन रूस से खरीदने के लिए राजी हो गया। 72 मिलियन डॉलर में अलास्का का सौदा हुआ ।
इस तरह 18 अक्तूबर 1867 को  एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ और अलास्का पर अमेरिका का शासन हो गया। आज भी हर 18 अक्तूबर को यह दिन ‘अलास्का डे’ के रूप में मनाया जाता है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें