फोटो गैलरी

Hindi News नंदनDIWALI 2017 : 10 मिनट में बनाए ये खूबसूरत दिवाली क्राफ्ट्स

DIWALI 2017 : 10 मिनट में बनाए ये खूबसूरत दिवाली क्राफ्ट्स

दिवाली पर घर सजाने के लिए हम कई चीजें बाहर से लाते हैं। लेकिन अगर कुछ एेसे क्राफ्ट्स के बारे मे

Karunaहिन्दुस्तान फीचर टीम ,नई दिल्ली Wed, 18 Oct 2017 03:20 PM

पेपर दीया

पेपर दीया1 / 4

रंग-बिरंगे कागज के दीये देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। इन्हें आप खुद घर पर ही बना सकते हैं। बस आसान से ये स्टेप्स अपनाएं और बना डालें रंग-बिरंगे दीये।

आपके चाहिए -
रंगीन कागज (जो दोनों ओर से रंगीन हो), गोल्डन कागज, पेंसिल व प्रकार, ग्लू और कैंची।

स्टेप्स-

  • सबसे पहले रंगीन शीट/कागज पर एक तरफ पेंसिल व प्रकार की मदद से एक छोटा गोला खींचें। अब उस गोले को कैंची की मदद से काट लें। शीट पर इसी आकार के बहुत सारे गोले बनाकर उन्हें भी काट लें। एक दीया बनाने के लिए हमें इसी तरह के 10-12 गोल कागजों की जरूरत है।
  • अब गोल आकार में कटे कागज का एक टुकड़ा लें और उसे आधा मोड़ लें। अब इस पर एक तरफ ग्लू लगाकर इसे फिर से आधा फोल्ड करें। इसी तरह सभी गोल कटे कागज के टुकड़ों को मोड़ करके चिपका लें।
  • अब सभी फोल्ड किए हुए टुकड़ों को एक के ऊपर एक रखकर सभी को आपस में चिपका दें। इसके बाद सबसे पहले वाले टुकड़े को आखिरी वाले टुकड़े के साथ चिपका दें।
  • अब दीये की लौ बनाने के लिए गोल्डन पेपर पर पेंसिल की मदद से लौ का आकार बनाकर काट लें और फिर उसे दीये के बीच में ग्लू से चिपका दें। इसी तरह ढेर सारे दीये बनाकर घर को खूबसूरत बनाएं।

 

कंदील या लालटेन

कंदील या लालटेन2 / 4

घर को सजाने के लिए कंदील भी एक बेहतर विकल्प है। कंदील इको फ्रेंडली होते हैं और रंग-बिरंगे कागजों से बनाए जाते हैं। 
आपको चाहिए -
दो अलग-अलग रंग के कागज (ए4 साइज के), पेंसिल, स्केल, ग्लू, स्टेपलर, कलरफुल टेप और कैंची।
स्टेप्स-

  • सबसे पहले एक ए4 साइज का कागज लें। इसके बाद कागज को लम्बाई में फोल्ड करें। फिर लंबाई में ही दो सेंटीमीटर जगह छोड़कर पेंसिल से एक लाइन खींचें।
  • इसके बाद फोल्ड किए हुए पेपर की तरफ से पेंसिल के निशान तक बराबर चौड़ाई में पतला-पतला लाइन से काटते जाएं। फिर पेपर को खोल लें।
  • अब दूसरी शीट लेकर लंबाई की तरफ से 4 सेंटीमीटर पट्टी काटकर अलग कर दें। इसके बाद दूसरी शीट के ऊपर पहली शीट रख कर दोनों को लंबाई की तरफ से आपस में चिपका दें। अब आप देखेंगे कि कटिंग वाला हिस्सा बाहर की ओर उभर आया है। इसके बाद पेपर को सिलेंडर की तरह गोल करके चौड़ाई वाले दोनों सिरों को भी आपस में चिपका दें। 
  • लटकाने या पकड़ने के लिए इसमें दो इंच लंबे और एक इंच चौड़े कागज की पट्टी लेकर ऊपर दोनों तरफ से चिपकाएं। फिर कंदील को रंगीन टेप से सजाएं। अब कंदील घर को सजाने के लिए तैयार है।

 

पेपर कप तोरण

पेपर कप तोरण3 / 4

तोरण घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम करता है और आजकल इसे घर को सजाने का खास हिस्सा भी माना जाता है। 

आपको चाहिए -                                                                                                         10-12 पेपर कप, पेंट या ऐक्रेलिक कलर, ऊनी धागा, रंग-बिरंगे मोती, ग्लिटर्स, पीने वाला स्ट्रॉ - लगभग 30 (चार इंच लंबे), ग्लू, पेंसिल।
स्टेप्स-

  • सबसे पहले सभी कपों को अपने पसंदीदा रंग से कलर करें और उन्हें सूखने दें।
  • अब ग्लू की मदद से कलर किए हुए कपों को ग्लिटर और मोती से सजाएं। ऐसा सभी कपों के साथ करें।
  • इसके बाद ऊन का एक लंबा धागा लेकर उसमें मोती पिरो लें और गांठ लगा दें ताकि मोती निकले नहीं। फिर कप के बीच में पेंसिल से एक छेद करें और कप के अंदर से मोती वाला धागा डालकर ऊपर की ओर खींच लें। 
  • अब धागे में 4 इंच वाला एक स्ट्रॉ डालें। फिर एक मोती पिरो लें। यह प्रक्रिया 2-3 बार फिर से दोहराएं और अंत में बांधने के लिए थोड़ा धागा खाली छोड़ दें। ऐसा सभी कपों के साथ करें। 
  • अब दरवाजे पर बांधने के लिए 10-12 ऊनी धागे लें और इन्हें आपस में गूथ लें ताकि धागा मोटा हो जाए। अब इस पर तैयार सभी कपों की लड़ियों को समान दूरी पर एक-एक करके बांध दें। अब तोरण को दरवाजे पर लटकाएं।

पंच्ड होल टी-लाइट

पंच्ड होल टी-लाइट4 / 4

खूबसूरत लैंप हर किसी को पसंद होते हैं!... और हों भी क्यों न, घर को ये काफी सुंदर लुक देते हैं। दिवाली पर आप इसे बना कर अपने रूम या गेस्ट रूम के कोने में सजा सकते हैं।
आपको चाहिए-

छोटा शीशे का ग्लास, टी-लाइट कैंडल, कलर चार्ट पेपर, सेफ्टी पिन, पेंसिल, थर्मोकोल की शीट और ग्लू।
स्टेप्स-

  • सबसे पहले कलर चार्ट पेपर लें और उस पर पेंसिल से अपना पसंदीदा डिजाइन बना लें, जैसे कि कोई फूल या रंगोली का डिजाइन।
  • अब इस डिजाइन वाले कलर चार्ट पेपर को थर्मोकोल शीट पर रखें और पिन की सहायता से इस डिजाइन पर छोटे-बड़े छेद करें। 
  • पूरे डिजाइन पर छेद हो जाएं तो शीट को सिलेंडर के आकार में मोड़ लें और  दोनों किनारों को चिपका दें। 
  • शीशे के ग्लास में जलती हुई टी-कैंडल या कोई दूसरी कैंडल को अपनी सिलेंड्रिकल डिजाइन वाली शीट से ढकेंगे तो यह रात के अंधेरे में बहुत खूबसूरत दिखेगी।

 

अगला लेख पढ़ें