फोटो गैलरी

Hindi News नंदनमजेदार वीडियो : गुब्बारों संग उड़ गई कुर्सी

मजेदार वीडियो : गुब्बारों संग उड़ गई कुर्सी

आपने गुब्बारों को हवा में उड़ते देखा होगा पर क्या इसके सहारे आपने किसी इंसान को हवाई सफर करते देखा है? जी हां, ऐसा ही अचंभित करने वाला कारनामा दक्षिण अफ्रीका के टॉम मॉर्गन ने किया है। उन्होंने एक...

मजेदार वीडियो : गुब्बारों संग उड़ गई कुर्सी
हिन्दुस्तान फीचर टीम ,नई दिल्ली Wed, 15 Nov 2017 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

आपने गुब्बारों को हवा में उड़ते देखा होगा पर क्या इसके सहारे आपने किसी इंसान को हवाई सफर करते देखा है? जी हां, ऐसा ही अचंभित करने वाला कारनामा दक्षिण अफ्रीका के टॉम मॉर्गन ने किया है। उन्होंने एक कुर्सी में कई गुब्बारे बांधकर उसे मीलों उड़ाकर सबको हैरान कर दिया है। 38 साल के टॉम ने हवा में उड़ने के लिए करीब 100 गुब्बारों में हीलियम गैस भरी और इसके बाद उन सारे गुब्बारों को एक कुर्सी से बांध दिया और उस पर सवारी भी की। वे इस उड़नकुर्सी पर करीब 24 किलोमीटर की दूरी तक गए। इस उड़ान में उन्हें कुल 2 घंटे लगे। गुब्बारे उन्हें आसमान में 8,300 फीट की ऊंचाई तक ले गए। हमेशा कुछ एडवेंचर करने वाले टॉम को ऐसा करने में काफी मजा आया। 
तीन बार कोशिश करने के बाद मिली सफलता 
बता दें कि टॉम ने यह कारनामा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी उन्होंने बोत्सवाना में तीन बार गुब्बारों के सहारे हवाई सफर करने की कोशिश की थी। टॉम का कहना है कि यह काम काफी खतरनाक है, लेकिन उन्होंने कोशिश जारी रखी और इस बार उन्हें सफलता मिल ही गई।

गुब्बारों को फुलाने में ही लग गए दो दिन
उड़ान से पहले टॉम और उनके दोस्तों को गुब्बारों में हीलियम भरने में ही दो दिन लग गए थे। टॉम ने इस स्टंट को League of Adventurists’ की मदद से पूरा किया। दरअसल टॉम कुछ दिन पहले ही रोमांचक कारनामे करने वाले इस ग्रुप में शामिल हुए थे। वे उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंच गए। वहीं पर ही टॉम ने आसमान में उड़ने में सफलता हासिल की। इससे पहले भी इस ग्रुप ने तीन बार इसी तरह से उड़ने की कोशिश की थी पर वे नाकामयाब रहे थे।  
उड़ने की यहां से मिली प्रेरणा
हमेशा कुछ न कुछ नया रोमांच तलाशने वाले टॉम को यह प्रेरणा हॉलीवुड ऐनिमेटेड फिल्म ‘अप’ से मिली। इस फिल्म में कई गुब्बारों के सहारे एक घर को हवा में उड़ते हुए दिखाया गया था। इसके साथ ही टॉम ने 1905 में एक आर्टिकल में गुब्बारा रेस के बारे में भी पढ़ा था। इन्हीं दो बिंदुओं पर गौर कर उसने अपनी प्रेरणा को सच्चाई में बदला।  
ऐसे करने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं टॉम
टॉम मॉर्गन प​हले व्यक्ति नहीं हैं, जिन्होंने गुब्बारों के सहारे हवाई सफर करने की कोशिश की। उनसे पहले भी दक्षिण अमेरिका के एक व्यक्ति ने 2008 में ऐसा करने की कोशिश की थी, लेकिन वह काफी ऊंचाई पर चला गया और वापस नहीं लौट पाया। 

वीडियो:

 

Video Courtesy : Cute Girl Videos

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें