फोटो गैलरी

Hindi News नंदनअजब-गजब फैक्ट्स: अमेजन रेनफॉरेस्ट में रहते हैं ये 4 तरह के अनोखे जीव

अजब-गजब फैक्ट्स: अमेजन रेनफॉरेस्ट में रहते हैं ये 4 तरह के अनोखे जीव

1. मनुष्य की नकल उतारता है मैकाव मैकाव दक्षिण अमेरिका का तोता है। यह तोता बहुत मनमोहक होता है और मनुष्य की आवाज की नकल भी उतारता है। चोंच से यह अखरोट भी तोड़ सकता है। 2. पानी की सतह पर चलता है जीसस...

अजब-गजब फैक्ट्स: अमेजन रेनफॉरेस्ट में रहते हैं ये 4 तरह के अनोखे जीव
हिन्दुस्तान फीचर टीम ,नई दिल्ली Thu, 09 Nov 2017 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

1. मनुष्य की नकल उतारता है मैकाव
मैकाव दक्षिण अमेरिका का तोता है। यह तोता बहुत मनमोहक होता है और मनुष्य की आवाज की नकल भी उतारता है। चोंच से यह अखरोट भी तोड़ सकता है।
2. पानी की सतह पर चलता है जीसस लिजर्ड
इस गिरगिट को जीसस लिजर्ड इसलिए कहा जाता है कि यह पानी की सतह पर चल सकता है। जीसस क्राइस्ट गॉस्पेल्स में पानी की सतह पर चले थे। यह पानी पर 8.4 किलोमीटर की गति से चल सकता है।
3. बबूल के पत्ते खाती है बघीरा किपलिंगी 
इस जंपिंग स्पाइडर का नाम ‘द जंगल बुक’ के महान लेखक रुडयार्ड किपलिंग के पात्र ब्लैक टाइगर ‘बघीरा’ के नाम पर रखा गया है। हैरानी की बात यह है कि यह मकड़ी शाकाहारी होती है और बबूल के पत्ते खाती है।
4. दुश्मन को दगा दे जाती है पीनट हेड बग 
इस कीट को लैंटर्न फ्लाई, फ्लाइंग स्नेक, एलीगेटर बग, स्नेक सिकाडा आदि बहुत से नामों से जाना जाता है। इसका मूंगफली के दाने जैसा उभरा हुआ मुंह इसके दुश्मन को छिपकली का मुंह होने का भ्रम पैदा करता है। इसके पंखों पर दो धब्बे होते हैं, जो उल्लू की आंखों जैसे लगते हैं।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें