फोटो गैलरी

Hindi News एनोस के लिए सरकार के खिलाफ झापा का धरना

एनोस के लिए सरकार के खिलाफ झापा का धरना

झारखंड पार्टी ने पूर्व घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय में बुधवार को धरना दिया। पार्टी ने केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का को झारखंड आंदोलनकारी मानते हुए सरकार द्वारा प्रताड़ित करने का अरोप...

 एनोस के लिए सरकार के खिलाफ झापा का धरना
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड पार्टी ने पूर्व घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय में बुधवार को धरना दिया। पार्टी ने केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का को झारखंड आंदोलनकारी मानते हुए सरकार द्वारा प्रताड़ित करने का अरोप लगाया है। पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में एक्का के बढ़ते कदम को रोकने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। सिर्फ झारखंडी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने राज्य के नवनिर्माण के लिए झारखंड नामधारी दलों को एकाुट होने का आह्वान किया है।ड्ढr कार्यक्रम की अध्यक्षता महासचिव प्रभाकर तिर्की ने की। विधायक राजा पीटर, प्रवक्ता अमूल्य नीरा खलखो, लोकेश खलखो, रिावान अहमद, राजा कर्मकार, शाहिद अख्तर, जयति कच्छप, उमा प्रधान, संजय िमज, अरविंद कुमार भगत, जुबैर आलम, रामेश्वर दुबे, अनिल तिवारी, निकोदिम टूटी सहित दर्जनों लोग धरना में शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें