फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलOMG: एक 2BHK फ्लैट से भी ज्यादा महंगी है ये 'टॉयलेट सीट', कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

OMG: एक 2BHK फ्लैट से भी ज्यादा महंगी है ये 'टॉयलेट सीट', कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

आपने सुना होगा कि दुनिया में कुछ लोगों के पास इतना पैसा है कि उन्हें समझ नहीं आता कि कहां खर्च करें। ऐसे ही कुछ रईसों के लिए अमेरिका की आर्टिस्ट ने ऐसी टायलेट सीट यानि कंबोर्ड बनाया है जो एक 2बीएचके...

OMG: एक 2BHK फ्लैट से भी ज्यादा महंगी है ये 'टॉयलेट सीट', कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 12 Nov 2017 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

आपने सुना होगा कि दुनिया में कुछ लोगों के पास इतना पैसा है कि उन्हें समझ नहीं आता कि कहां खर्च करें। ऐसे ही कुछ रईसों के लिए अमेरिका की आर्टिस्ट ने ऐसी टायलेट सीट यानि कंबोर्ड बनाया है जो एक 2बीएचके फ्लैट से भी ज्यादा महंगा है।

इल्मा गोर (Illma Gore) नाम की इस आर्टिस्ट ने इस कंबोर्ड को बनाया है। उन्होंने दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स में शुमार लुईस विटन (Louis Vuitton) के लग्जरी बैग्स का इस्तेमाल करके इस टॉयलेट सीट को बनाया है। ब्राउन और गोल्डन रंग की इस सीट पर लुईस विटन कंपनी का मोनोग्राम भी लगा है।

Louis Vitton Toilet
 
Louis Vuitton toilet

कंबोर्ड की खासियत
> इस कंबोर्ड को 15000 डॉलर की कीमत वाले 24 बैग्स और 3000 डॉलर की कीमत वाले एक सूटकेस की मदद से बनाया गया है। 

> इस टायलेट को 'Loo-uis Vuitton Toilet' नाम दिया गया है। 

> इसे बनाने में करीब तीन महीने का लंबा समय लगा है।

कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
अब आप सोच रहे होंगे कि इस लग्जरी टायलेट सीट की कीमत क्या है? आप जानकर दंग रह जाएंगे इस सीट की कीमत 100,000 डॉलर यानि करीब 65,40,000 रुपये है। आम तौर पर दिल्ली-NCR इलाके में आप इस कीमत में एक अच्छा 2 बीएचके का फ्लैट खरीद सकते हैं। 

यह टायलेट सीट tradesy.com नाम की वेबसाइट पर बिकरी के लिए उपलब्ध है। लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि इसे खरीदे वाला वो कौन अमीर शख्स होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें