फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलखुलासा: किस तरह के लड़के पसंद करती हैं मॉडर्न लड़कियां, ये रहा जवाब...

खुलासा: किस तरह के लड़के पसंद करती हैं मॉडर्न लड़कियां, ये रहा जवाब...

अक्सर लड़कियों और लड़कों से ये सवाल किए जाते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर में किस तरह की खूबियां पसंद हैं। 21वीं सदी में अब ऐसा माना जाता है कि पुरुषों को लेकर महिलाओं की पसंद सिर्फ फिजिकल स्ट्रेंथ और...

खुलासा: किस तरह के लड़के पसंद करती हैं मॉडर्न लड़कियां, ये रहा जवाब...
लाइव हिन्दुस्तान टीम,लंदनThu, 16 Nov 2017 11:33 AM
ऐप पर पढ़ें

अक्सर लड़कियों और लड़कों से ये सवाल किए जाते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर में किस तरह की खूबियां पसंद हैं। 21वीं सदी में अब ऐसा माना जाता है कि पुरुषों को लेकर महिलाओं की पसंद सिर्फ फिजिकल स्ट्रेंथ और अमीरी तक सीमित नहीं रही है। लेकिन एक रिसर्च में सामने आया है कि लड़कियां अब भी लड़कों में यही दो चीजें सबसे पहले देखती हैं। 

'Feminist Media Studies' नाम की पत्रिका में छपी इस रिसर्च में कहा गया है कि मॉडर्न दुनिया में भी लड़कियों को मस्कुलर बॉडी वाले और पैसों से समृद्ध लड़के ही पसंद आते हैं। इस लेख में कहा गया है कि रिसर्च के अनुसार आज की दौर में भी महिलाओं की पुरुषों को लेकर पसंद उन्हीं पुराने मानकों पर टिकी है।

रिसर्च से जुड़ी एक शोधकर्ता ने कहा, 'महिलाओं के लिए अभी भी मिडिल क्लास, अमीर और मस्कुलर बॉडी वाले लड़के पहली पसंद है। जब्कि ऐसा माना जात है कि फेमिनिस्ट महिलाएं आम तौर पर राजनीतिक विचारधारा वाले पुरुष पसंद करती हैं, लेकिन ऐसा है नहीं।' उन्होंने कहा कि इस रिसर्च के यह नतीजे बताते हैं कि पुरुषों को समाज में अब भी पुरानी सोच के तौर पर ही देखा जाता है।रिसर्चर ईवान्स ने कहा, 'यह एक चिंता वाली बात है क्योंकि ऐसा माना जाता रहा है कि हम समय के साथ विचारधारा में भी आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमारी इच्छाएं और चाहतें तो अब भी पावर और पैसे पर ही टिकी हैं।' 

रिसर्च: स्कूल में ज्यादा लड़कियां होने से लड़कों को होता है यह फायदा

इस रिसर्च में महिलाओं को TubeCrush वेबसाइट पर अपलोड होने वाली आकर्षक पुरुषों की कुछ तस्वीरें दिखाई गईं। इसमें अच्छी मसल्स वाले, पावरफुल बॉडी वाले या फिर महंगे सूट पहनने वाले और महंगी घड़ी या मोबाइल फोन रखने वाले हुए पुरुषों की फोटो शामिल थीं। महिलाओं को ये तस्वीरें दिखाई गईं और उनके जवाबों के आधार पर इस रिसर्च के नतीजे निकाले गए।

लड़कों की यह चीज लड़कियों को करती है आकर्षित, जानकर चौंक जाएंगे!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें