फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलHariyali Teej 2017: मेहंदी का रंग और भी गहरा करना है तो आजमाएं ये टिप्स

Hariyali Teej 2017: मेहंदी का रंग और भी गहरा करना है तो आजमाएं ये टिप्स

हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो इन मेहंदी के डिजाइन लगवाने से पहले येटिप्स आ

Anuradha.pandey1लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीTue, 25 Jul 2017 10:52 PM

मेहंदी का रंग और भी गहरा करना है तो आजमाएं ये टिप्स

मेहंदी का रंग और भी गहरा करना है तो आजमाएं ये टिप्स1 / 2

हरियाली तीज, रक्षा बंधन हो या फिर करवा चौथ तकरीबन हर त्योहार पर मेहंदी जरूर लगाई जाती है। इसे शगुन के तौर पर माना जाता है। इसलिए मेहंदी लगाए बिना तो कोई भी त्योहार पूरा नहीं होता। मेहंदी के डिजाइन से लेकर इसके कोन के बारे में हम कापी सोचते हैं लेकिन मेहंदी का रंग गहरा हो इसके लिए नहीं सोचते। मेहंदी का डिजाइन अच्छा हो लेकिन अगर मेहंदी का रंग फीका हो तो हाथ अच्छे नहीं लगते। इसके लिए आपको इन उपायों को आजमाना चाहिए। आइए जानें क्या हैं टिप्स

अपनाएं ये टिप्स

अपनाएं ये टिप्स2 / 2

अगर मेहंदी लगा रहे हैं तो इस बात का कम से कम 4-5 घंटे इसे हाथों पर लगाए रखें। इसलिए कोशिश करें कि रात में मेहंदी लगाएं। 

मेहंदी अगर सूख रही हो तो इसका रंग गहरा करने के लिए नींबू और चीनी का पानी लगाएं। इससे मेहंदी हाथों में चिपकी रहेगी और रंग भी गहरा होगा।

अगर मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं होता तो फ्राइंग पैन गर्म करके इसमें लौंग की कुछ कलियां डालें और इसका धुंआ लें। इससे मेंहदी का रंग गहरा हो जाता है।

मेहंदी अगर छुड़ानी हो तो पानी का इस्तेमाल न करें बल्कि सूख जाने पर मसल कर छुडाएं और इस पर विक्स मल लें।