Friendship Day: आखिर इस ट्रेंड की शुरुआत कैसे हुई, जानें 10 बातें
स्कूलों में यह दिन बेहद खास होता है क्योंकि बच्चों में इस बात को लेकर कम्पटीशन होता है कि क
फ्रेंडशिप डे असल में थी एक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी
आज फ्रेंडशिप डे है और रविवार को जिन लोगों को देर से उठने की आदत है वो भी सुबह जल्दी उठ गए हैं क्योंकि उन्हें अपने प्यारे दोस्तों को दोस्ती के इस दिन की शुभकामनाएं जो देनी हैं। स्कूलों में यह दिन बेहद खास होता है क्योंकि बच्चों में इस बात को लेकर कम्पटीशन होता है कि किसके हाथ में कितने ज्यादा फ्रेंडशिप बैंड हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर इस दिन की शुरुआत कैसे हुई।
1. इस आईडिया की शुरुआत एक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी के रूप में 1930 में हुई। 1919 में लैंडमार्क कार्ड्स के फाउंडर जॉयस हॉल ने यह तय किया कि अगस्त का पहला संडे 'फ्रेंडशिप डे' के रूप में मनाया जाएगा।
2. जैसे ही यह ट्रेंड में आया, यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस ने 1935 में इस दिन को नेशनल फ्रेंडशिप डे के रूप में घोषित किया।
3. पारागुए के एक डॉक्टर आर्टेमियो ने वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे मनाने की बात कही और 30 जुलाई 1958 को पारागुए ने पहली बार वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे मनाया।
4. जैसे ही यह ट्रेंड बढ़ा यूनाइटेड नेशंस की जेनरल असेम्बली ने 30 जुलाई को औपचारिक इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया।
5. 1967 को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे की 10वीं सालगिरह पर मशहूर रॉक बैंड बीटल्स ने अपना हिट गाना 'विद अ लिटिल हेल्प फ्रॉम माय फ्रेंड्स' रिलीज किया।
आखिर विनी द पूह दोस्ती के लिए क्यों अहम है?
5. 1967 को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे की 10वीं सालगिरह पर मशहूर रॉक बैंड बीटल्स ने अपना हिट गाना 'विद अ लिटिल हेल्प फ्रॉम माय फ्रेंड्स' रिलीज किया।
6. अर्जेंटीना, ब्राजील, इक्वेडोर और उरुगुए के लोग हर साल 20 जुलाई को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाते हैं।
7. 1999 में यूएस के मेमफिस में कप्पा डेल्टा ने नेशनल वीमेन फ्रेंडशिप डे मनाया।
8. 2009 आते-आते पूरे सितंबर महीने को इंटरनेशनल वीमेन फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाने लगा।
9. 1998 में विनी द पूह को यूनाइटेड नेशंस ने फ्रेंडशिप के एम्बेजेडर के रूप में प्रस्तुत किया।
10. आईएमडीबी पर 10 रेटिंग हासिल करने वाले मशहूर सिटकॉम फ्रेंड्स को पहले अलग-अलग नाम दिए जाने थे जैसे 'फ्रेंड्स लिखे अस', सिक्स ऑफ वन', 'अक्रॉस द हॉल' रखा जाना था।