ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाहरिशंकर बने बांसजोर भाजपा मंडल अध्यक्ष

हरिशंकर बने बांसजोर भाजपा मंडल अध्यक्ष

बांसजोर प्रखंड की उरते पंचायत स्थित गिनिकेरा बगीचा में भाजपा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष हरिशंकर साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर पंडित दीनदयाल कार्यविस्तार की भी समीक्षा की गई। जिला महामंत्री...

हरिशंकर बने बांसजोर भाजपा मंडल अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाFri, 11 Aug 2017 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

बांसजोर प्रखंड की उरते पंचायत स्थित गिनिकेरा बगीचा में भाजपा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष हरिशंकर साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर पंडित दीनदयाल कार्यविस्तार की भी समीक्षा की गई। जिला महामंत्री कृष्णा बड़ाईक ने कहा कि संगठन द्वारा देश की बढ़ोत्तरी के लिए सबका समन्वय किया जा रहा है। साथ ही सभी लोगों तक विकास योजना को पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बैठक में संगठन का विस्तार मंडल स्तर तक करते हुए हरिशंकर सिंह को बांसजोर मंडल अध्यक्ष, तमुना कुमारी, शंकर बड़ाईक, सुदर्शन सिंह, महाशिनि देवी को उपाध्यक्ष, शंभु जोजवार, एल सिंह को महामंत्री, प्रदीप सिंह, त्रिलोचन सिंह, चंपा कुमारी, जोगेश्वर सिंह को मंत्री, जगरनाथ बड़ाईक को कोषाध्यक्ष और रवि कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। मौके पर मोतीलाल सिंह, तपेश्वर साहू, सुदर्शन सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें