ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाबोलबा प्रखंड मुख्यालय में पहली बार निकली रथयात्रा

बोलबा प्रखंड मुख्यालय में पहली बार निकली रथयात्रा

प्रखंड मुख्यालय के बाजार टांड़ स्थित पूरन प्रताप के मंदिर में मंगलवार 27 जून को पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा को ले श्रद्धालुओं में गजब की उत्साह देखा गया। भक्त रथ...

बोलबा प्रखंड मुख्यालय में पहली बार निकली रथयात्रा
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाTue, 27 Jun 2017 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालय के बाजार टांड़ स्थित पूरन प्रताप के मंदिर में मंगलवार 27 जून को पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा को ले श्रद्धालुओं में गजब की उत्साह देखा गया। भक्त रथ खीचने को लेकर लालायित नजर आए। श्रद्धालु हरि बोल के जयकारे के साथ भगवान के रथ को खीचते हुए मौसी बाड़ी ले जा रहे थे। महाप्रभु जगरन्नाथ की रथ यात्रा ठाकुरबाड़ी पूरन प्रताप के मंदिर से मौसीबाड़ी दुर्गा मंदिर पहुंची। जहां पर महाप्रभु जगरन्नाथ, भगवान बलभद्र ब सुभद्रा के बिग्रह को पुरोहितों द्वारा विधि विधान के साथ नौ दिनो के लिए स्थापित किया गया। रथयात्रा के दौरान शांतिपूर्ण बहाल कराने के लिए थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र सुभाष चन्द्र सिंह अपने दल बल के साथ मुस्तैद नजर आई। रथयात्रा को सफल बनाने में बी सिंह, सोनू गुप्ता, शशीकांत यादव, रंजीत शाह, प्रेम दास, रितेश चंदन, संजय शाह, रोशन सेनापति, माधो सेनापति, मिला देवी, राजा गुप्ता सहित महिला समूह की महिलाओं का भी योगदान अहम रहा। इधर प्रखंड मुख्यालय में पहली बार रथ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी हर्ष देखा गया। उधर, श्री रामजानकी मंदिर स्थित मौसीबाड़ी में मंगलवार को नवयुवक संघ द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। बताया गया कि नव युवक संघ द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार रथ को लेकर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सतन अग्रवाल, पवन जैन, प्रदीप शर्मा, नरेशी शर्मा, मोती अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, ओमी शर्मा, अशोक जैन सहित संघ के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें