ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाबांसजोर में अयोध्या परीक्षित रामकथा शुरू

बांसजोर में अयोध्या परीक्षित रामकथा शुरू

प्रखंड के तरगा स्थित शिव मंदिर में एकलव्य अभियान द्वारा तीन दिनी अयोध्या परीक्षित रामकथा बुधवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन आस पास के लगभग 200 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा...

बांसजोर में अयोध्या परीक्षित रामकथा शुरू
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाWed, 28 Jun 2017 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के तरगा स्थित शिव मंदिर में एकलव्य अभियान द्वारा तीन दिनी अयोध्या परीक्षित रामकथा बुधवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन आस पास के लगभग 200 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा लुड़गी नदी से शुरू की गई, जो मंदिर परिसर पहुंची। मौके पर मुख्य रूप से रामरेखाधाम के महंत उमाकांत जी महाराज उपस्थित थे। रामरेखा बाबा ने राम कथा पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के लोग आगे आएं। एकजुट होकर समाज में फैल रही बुराइयों को दूर करने का प्रयास करें। वहीं उन्होंने समाज के विकास हित में आगे आने का भी आह्वान किया। बताया गया कि कार्यक्रम में अयोध्या के साधु संत भी भाग लेंगे। कार्यक्रम का समापन तीस जून को किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुखला देवी, दुर्गावाहिनी, छोटे लाल साहू, रवि कुमार, जितेन्द्र सिंह, जोगेश्वर साहू सहित कई लोग लगे हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें