ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाचौका से महारा प्रमाणिक दस्ते की कुख्यात महिला नक्सली गिरफ्तार

चौका से महारा प्रमाणिक दस्ते की कुख्यात महिला नक्सली गिरफ्तार

जिला पुलिस और सीआरपीएफ 157 की ई कंपनी ने हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक के दस्ते की महिला सदस्य लीलमुनी मुंडा को चौका के मटूदार गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लीलमुनी मुंडा नक्सली...

चौका से महारा प्रमाणिक दस्ते की कुख्यात महिला नक्सली गिरफ्तार
Center,JamshedpurSat, 27 May 2017 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला पुलिस और सीआरपीएफ 157 की ई कंपनी ने हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक के दस्ते की महिला सदस्य लीलमुनी मुंडा को चौका के मटूदार गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लीलमुनी मुंडा नक्सली संगठन में काफी सक्रिय थी। मुंडा ने रांची, सरायकेला और खूंटी जिले के कई नक्सली वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। लीलमुनी मुंडा तीनों जिले के तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की हत्या में शामिल थी। मुंडा ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि वर्ष 2015 में रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के पियाकुली गांव में राम सिंगार सिंह मुंडा की गला रेत कर हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड में वह शामिल थी। इसके अलावे सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना के मेरोमजंगा निवासी मोहन सिंह की गला रेतकर की गई हत्या में भी वह शामिल थी। इसके अलावे खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के कुदादा गांव में वर्ष 2015 में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में शामिल थी। सरायकेला के एसडीपीओ अजीत कुमार ने शनिवार को सरायकेला थाना में प्रेसवार्ता में कहा कि महिला नक्सली लीलमुनी मुंडा सरायकेला-खरसावां जिले के अलावे पड़ोसी जिले में नक्सली गतविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थी। मुंडा महाराज प्रमाणिक दस्ते की अहम महिला सहयोगी नक्सली है। पुलिस इसे जेल भेज रही है। उन्होंने कहा कि मुंडा की गिरफ्तारी से कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। छापेमारी दल में एनसी महाराणा निरीक्षक 157 वाहिनी केरिपू बल ई कंपनी, कुचाई थाना प्रभारी द्वारिकानाथ ठाकुर, पअनि राजेन्द्र प्रसाद सिंह, महिला सिपाही किरण कुमारी, शिवानी हांसदा शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें