ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलासरायकेला में नेत्रोत्सव के बाद भगवान जगन्नाथ ने भक्तों को दिये दर्शन

सरायकेला में नेत्रोत्सव के बाद भगवान जगन्नाथ ने भक्तों को दिये दर्शन

सरायकेला के जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को भगवान जगन्नाथ का नेत्रोत्सव किया गया। नेत्रोत्सव के बाद भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगने लगी। भगवान जगन्नाथ को देव पूर्णिमा के अवसर पर 108 कलश के जल...

सरायकेला में नेत्रोत्सव के बाद भगवान जगन्नाथ ने भक्तों को दिये दर्शन
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाSat, 24 Jun 2017 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायकेला के जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को भगवान जगन्नाथ का नेत्रोत्सव किया गया। नेत्रोत्सव के बाद भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगने लगी। भगवान जगन्नाथ को देव पूर्णिमा के अवसर पर 108 कलश के जल से स्नान कराया गया था। स्नान कराने के बाद उन्हें खीर-खिचड़ी का भोग लगाया गया था। भोग में खट्टा भी परोसा गया था, जिससे भगवान जगन्नाथ बीमार हो गये थे। उनका उपचार किया जा रहा था। भगवान जगन्नाथ ने शनिवार को भक्तों को दर्शन दिये। इस मौके पर भगवान को भोग लगाया गया। भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। भगवान के भोग खाने के बाद भक्तों के बीच भी भोग का वितरण किया गया। भगवान जगन्नाथ रविवार को मौसी के यहां रथ पर सवार होकर जाएंगे। भक्त उनके रथ को खीचेंगे। रथयात्रा के पहले दिन गोपबंधु चौंक पर खत्म होगी। भगवान जगन्नाथ गोपबंधु चौक पर ही विश्राम करेंगे। सोमवार को उनकी रथयात्रा फिर शुरू होगी। दूसरे दिन भगवान मौसी के घर पहुंचेंगे। मौसीबाड़ी में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी। वे अपनी मौसी के यहां बाहुड़ा रथयात्रा तक रहेंगे। इस बीच वे भक्तों को विविध रूप में दर्शन देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें