ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजराष्ट्रवाद पर दिया जोर

राष्ट्रवाद पर दिया जोर

भारत छोड़ो आंदोलन की 70 वीं वर्षगांठ पर सोमवार को यहां नगर भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकली। शहर के गांधी चौक से बापू की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर भाजपा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता उर्फ पप्पू साह के...

राष्ट्रवाद पर दिया जोर
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजTue, 15 Aug 2017 01:52 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत छोड़ो आंदोलन की 70 वीं वर्षगांठ पर सोमवार को यहां नगर भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकली। शहर के गांधी चौक से बापू की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर भाजपा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता उर्फ पप्पू साह के नेतृत्व में भारत माता के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा सुभाष चौक तक भ्रमण किया। तिंरगा यात्रा में मुख्यरूप से भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा व कार्यक्रम प्रभारी पप्पू ठाकुर शामिल हुए। मौके पर विधायक ने कहा कि नौ अगस्त को देशभर में क्रांति दिवस मनाया गया था। राष्ट्रवाद का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए 14 से 22 अगस्त तक इस यात्रा का आयोजन किया गया है। विधायक ने कहा कि तिंरगा यात्रा का उदेश्य देश के लिए शहीद हुए वीरों की शहादत को याद करना है। जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा आजादी के वीर सपूतों को याद करना चाहती है। मौके पर नप अध्यक्ष राजेश प्रसाद गोंड ने कहा कि भाजपा आम लोगों में देशप्रेम की भावना जगाना चाहती है। कार्यक्रम में अनंत तिवारी, श्रीनिवास यादव, गणेश प्रसाद तिवारी, रामानंद साह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज पासवान, अनंत सिन्हा, अशोक यादव, हेमंत तांती, अनिल सिन्हा, पंकज चौधरी, शत्रुघन यादव, मनोज यादव, सुनील सिंह, जितेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार, विनोद चौधरी, प्रदीप कुमार ओझा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें