जगन्नाथपुर मंदिर में दो जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
जगन्नाथपुर मंदिर में रविवार को दो जोड़े का आदर्श विवाह संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह का आयोजन वैश्य चौधरी कल्याण समिति की ओर से किया गया। जरूरतमंद परिवार से जुड़ी कुमारी रिमझिम एवं कुमारी सुनीता विधि विधान...
जगन्नाथपुर मंदिर में रविवार को दो जोड़े का आदर्श विवाह संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह का आयोजन वैश्य चौधरी कल्याण समिति की ओर से किया गया। जरूरतमंद परिवार से जुड़ी कुमारी रिमझिम एवं कुमारी सुनीता विधि विधान से कुंदन कुमार एवं दर्शन कर्मकार के साथ परिणय सूत्र में बंधी। इस मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, संजय सेठ, महेश्वर साहू, सीमा शर्मा, शकुंतला जायसवाल, संजय जायसवाल, डॉ देवशरण भगत आदि ने वर-वधू को आशीष दिया एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। विवाह संस्कार संपन्न होने के बाद सहभोज का आयोजन हुआ। इसमें वर-वधू पक्ष के परिजनों के अलावा समिति के पदधारी एवं सदस्य आदि शामिल हुए। आदर्श विवाह के आयोजन में समिति के अध्यक्ष पुतुल कुमार चौधरी, विनोद जायसवाल, शिवकिशोर शर्मा, अजय चौधरी, कामेश्वर, विश्वनाथ चौधरी, परमानंद चौधरी, पंकज, सुधीर, कुलदीप, वर्षा, मंजूषा, चंद्रभूषण, देवेंद्र, राकेश, मोना, रेखा, अखिलेश, दौलती देवी आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।
श्रीराम मंदिर में आदर्श सामूहिक विवाह 22 को
रांची। श्रीराम जानकी विवाह पंचमी के मौके पर 22 नवम्बर को सर्जना चौक के समीप श्रीराम मंदिर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह का आयोजन विहिप समन्वय मंच की ओर से होगा। संस्था के अशोक अग्रवाल एवं संजय सर्राफ ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे बारातियों का स्वागत होगा। दिन के 11 बजे मंदिर में बारात का आगमन होगा। उन्होंने बताया कि वरमाला के बाद दिन के 11.30 बजे से सामूहिक विवाह संस्कार संपन्न होगा। इस मौके पर नव दंपत्ति को आशीष एवं जरूरत के सामान देकर विदा किया जाएगा। नि:शक्त बच्चों का सामूहिक भोज आज रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की ओर से सोमवार को नि:शक्त बच्चों का सामूहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हरमू रोड के इरगू टोली स्थित सृजन हेल्प में दिन के एक बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा।