ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआज दिल्ली में लालू प्रसाद और हेमंत सोरेन बनाएंगे झारखंड की रणनीति

आज दिल्ली में लालू प्रसाद और हेमंत सोरेन बनाएंगे झारखंड की रणनीति

झारखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति गुरुवार को दिल्ली में बनेगी। इसे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मिलकर बनाएंगे। दोनों नेताओं के बीच इस बैठक पर सहमति बुधवार...

आज दिल्ली में लालू प्रसाद और हेमंत सोरेन बनाएंगे झारखंड की रणनीति
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीThu, 22 Jun 2017 09:46 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति गुरुवार को दिल्ली में बनेगी। इसे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मिलकर बनाएंगे। दोनों नेताओं के बीच इस बैठक पर सहमति बुधवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बनी। लालू प्रसाद केस के सिलसिले में बुधवार को पटना से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आए थे।

उधर, हेमंत सोरेन यूपीए के साथ राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बनने वाली योजना की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे थे। इसी बीच दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। दोनों ने वीआईपी लाउंज में जाकर अकेले में बातचीत की और झारखंड के मसले पर दिल्ली में अलग से बैठक करने का फैसला लिया गया। ज्ञात हो कि लालू प्रसाद को भी यूपीए की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जाना है।

एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत 
रांची एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद का राजद नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। लालू के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विधायक संजय यादव और जनार्दन पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।दिन भर नेताओं का तांता मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाऊस में लालू से मिलने वाले नेताओं का तांता लगा रहा। पार्टी नेताओं ने लालू से मुलाकात कर उनसे संगठन के बारे में विचार-विमर्श किया। लालू ने गौतम सागर राणा, अन्नपूर्णा देवी, संजय यादव और जनार्दन पासवान के साथ बैठक कर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के बारे में विचार-विमर्श किया। इसके साथ नवंबर में राजद की होने वाली रैली के बारे में भी चर्चा की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें