ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराजधानी को ओडीएफ बनाने के लिए निगम को हर दिन बनाने होंगे करीब 477 शौचालय

राजधानी को ओडीएफ बनाने के लिए निगम को हर दिन बनाने होंगे करीब 477 शौचालय

रांची नगर निगम ने निगम क्षेत्र को पूरी तरह से ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) बनाने के लिए 15 सितंबर तक का लक्ष्य तय किया है। इस पहाड़ से जैसे लक्ष्य को पाने के लिए निगम के पास केवल 17 दिन बचे हैं। और...

राजधानी को ओडीएफ बनाने के लिए निगम को हर दिन बनाने होंगे करीब 477 शौचालय
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 30 Aug 2017 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची नगर निगम ने निगम क्षेत्र को पूरी तरह से ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) बनाने के लिए 15 सितंबर तक का लक्ष्य तय किया है। इस पहाड़ से जैसे लक्ष्य को पाने के लिए निगम के पास केवल 17 दिन बचे हैं। और इन 17 दिनों में निगम को करीब आठ हजार निर्माणाधीन शौचालयों का निर्माण पूरा करना है। अब सवाल है जो काम महीनों या सालों में नहीं हो पाया, वह 17 दिनों में कैसे हो पाएगा। अगर निगम को 15 सितंबर तक राजधानी को ओडीएफ घोषित करना है तो उसे प्रत्येक दिन करीब 477 शौचालयों का निर्माण पूरा कराना होगा। नगर निगम को करीब 32 हजार शौचालयों का निर्माण कराना था, अबतक करीब 24 हजार शौचालय बन चुके हैं। निगम के सहायक कार्यपालक पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने कहा कि बचे हुए शौचालयों का निर्माण तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि बचे हुए 17 दिनों में हम लक्ष्य पा लेंगे और राजधानी का हर वार्ड ओडीएफ होगा। उन्होंने आगे कहा कि दो अक्तूबर तक झारखंड सरकार ने पूरे राज्य को ओडीएफ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हम उससे 15 दिन पहले लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। निगम क्षेत्र में 55 वार्ड हैं। इनमें अबतक केवल पांच वार्ड 10,14, 22, 32 और 33 ही ओडीएफ हो पाएं हैं। 50 वार्डों को ओडीएफ घोषित करना है। ओडीएफ हो चुके पांच वार्डों को छोड़ दें, तो निगम के पास कई ऐसे वार्ड हैं जहां अभी भी शौचालय निर्माण की रफ्तार धीमी है। इनमें वार्ड नंबर 55, 54, 52, 53 और वार्ड नंबर 2 में शौचालय का निर्माण कम हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें