ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड के स्कूली बच्चे पढ़ेंगे चुनावी राजनीति का पाठ

झारखंड के स्कूली बच्चे पढ़ेंगे चुनावी राजनीति का पाठ

झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब चुनावी राजनीति का पाठ भी पढ़ेंगे। वे मतदाता बनने से पहले ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए तैयार होंगे। हाईस्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को चुनावी...

झारखंड के स्कूली बच्चे पढ़ेंगे चुनावी राजनीति का पाठ
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 05 Jul 2017 01:57 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब चुनावी राजनीति का पाठ भी पढ़ेंगे। वे मतदाता बनने से पहले ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए तैयार होंगे। हाईस्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को चुनावी साक्षर बनाने का यह प्रस्ताव भारत चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को भेजा है। भारत चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के तहत सरकारी हाईस्कूलों के पाठ्यक्रम में सातवीं-दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम डाले जाएंगे। चुनाव साक्षरता से जुड़े इन अध्यायों में बच्चों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनाव संचालन की सीख दी जाएगी। उन्हें 18 साल की आयु प्राप्त हो जाने के बाद मतदाता बनने से लेकर मतदान करने तक का महत्व बताया जाएगा। हाईस्कूल के छात्रों को अनिवार्य मतदान के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न और दूसरी प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया जाएगा।
हाईपावर कमेटी देगी रिपोर्ट
हाईस्कूल के पाठ्यक्रम के किन-किन विषयों में चुनावी साक्षरता के कौन-कौन से अध्याय जोड़े जाएं, यह फैसला हाई पावर कमेटी करेगी। इसका गठन प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल ख्यांगते ने किया है। यह कमेटी देखेगी की सरकारी हाईस्कूलों के पाठ्यक्रम में चुनावी साक्षरता से जुड़े कौन-कौन से अध्याय पहले से हैं और कौन-कौन से जोड़े जाने हैं।
जेसीईआरटी तैयार करेगी विषय-वस्तु
हाईस्कूलों में चुनावी पढ़ाई कराने के तय पाठ्यक्रम की विषय-वस्तु झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी जेसीईआरटी तैयार करेगा। इसके लिए दूसरे राज्यों में चुनावी साक्षरता से जुड़े पाठ्यक्रमों का अवलोकन भी किया जाएगा। ऐसे प्रत्येक अध्याय में झारखंड का चुनावी संदर्भ दिया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए सहज रूप से समझने योग्य पाठ का विस्तार दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें