ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीअर्जुन मुंडा से मिले सरयू राय, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

अर्जुन मुंडा से मिले सरयू राय, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय गुरुवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मिले। इस मुलाकात को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगरमी बढ़ गई है। भाजपा के अंदर और बाहर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।...

अर्जुन मुंडा से मिले सरयू राय, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 15 Jun 2017 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय गुरुवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मिले। इस मुलाकात को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगरमी बढ़ गई है। भाजपा के अंदर और बाहर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि सरयू राय ने कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी। लंबे समय से मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए मिलने गया था। दोनों नेता लगातार सरकार को दे रहे सलाहः सरयू राय लगातार सरकार को विभिन्न मुद्दों पर सलाह दे रहे हैं। कई बातों पर अपनी ही सरकार का विरोध भी किया है। समय-समय पर वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विभिन्न मामलों में अपनी राय दे रहे हैं। हाल में जमशेदपुर व मानगो मामले में भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उधर, अर्जुन मुंडा सीएनटी-एसपीटी में संशोधन मामले पर पार्टी लाइन से अलग चल रहे हैं। वह सार्वजनिक तौर पर सरकार से मामले पर फिर से विचार और सर्वसम्मति बनाने की मांग कर चुके हैं। इसलिए दोनों नेताओं का एक साथ मिलना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य की मौजूदा स्थिति पर चर्चाः सरयू राय ने मुलाकात के बाद कहा कि काफी लंबे अंतराल से अर्जुन मुंडा से मुलाकात नहीं हुई थी। गुरुवार को मौका मिल गया तो मिलने चला गया। सरयू राय ने कहा कि उनके साथ राज्य की मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत हुई। विकास के लिए सद्भावना और सामाजिक समरसता बना रहना जरूरी है। जिन मुद्दों पर तनाव बढ़े, उस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। जिन मुद्दों से माहौल बिगड़े उनपर दलीय परिधि से ऊपर उठ कर विचार करने की जरूरत होती है। समाज में शांति बनी रहे, इसके लिए सरकार, पार्टी और समाज सभी को मिल कर प्रयास करना होगा। अर्जुन मुंडा के साथ इसी तरह की समसामयिक बातों पर बातचीत हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें