ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीइंजीनियरिंग की दर्जनों छात्राओं को जिस्मफरोशी के धंधे में झोंक चुका है रूद्रा

इंजीनियरिंग की दर्जनों छात्राओं को जिस्मफरोशी के धंधे में झोंक चुका है रूद्रा

व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार सरगना पिंटू कुमार महतो उर्फ रूद्रा ने रांची पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। पुलिस की छानबीन में यह भी सामने आया है कि इंजीनियरिंग कॉलेज की दर्जनों...

इंजीनियरिंग की दर्जनों छात्राओं को जिस्मफरोशी के धंधे में झोंक चुका है रूद्रा
वरीय संवाददाता,रांचीTue, 23 May 2017 01:07 AM
ऐप पर पढ़ें

व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार सरगना पिंटू कुमार महतो उर्फ रूद्रा ने रांची पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। पुलिस की छानबीन में यह भी सामने आया है कि इंजीनियरिंग कॉलेज की दर्जनों छात्राओं को फंसाकर रूद्रा जिस्मफरोशी के धंधे में झोंक चुका है। रूद्रा उनके फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर वायरल करता था और ग्राहकों को फांसकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। 

एक दिन पहले सरायकेला के कपाली से गिरफ्तार रूद्रा ने पुलिस को अपने इस कारोबार से जुड़ने से लेकर अब तक का पूरा ब्योरा दिया है। उसके साथ दिल्ली की एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा भी पकड़ी गई है। छात्रा खुद को रूद्रा की गर्लफ्रेंड बताती है। वह पटना के कदमकुआं की रहनेवाली है। दिल्ली में बीटेक सेकेंड ईयर में पढ़ती है। रांची पुलिस की टीम को रूद्रा की एक गाड़ी भी मिली है, जिसे रांची लाने की तैयारी चल रही है। पुलिस इस पहलु की भी जांच कर रही है कि रूद्रा के साथ और कौन-कौन से लोग जुड़े हैं। रांची में सिटी एसपी किशोर कौशल, डीएसपी सिटी शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम रूद्रा से पूछताछ कर रही है।

फेसबुक पर हुई थी बीटेक छात्रा से दोस्ती
रूद्रा के साथ गिरफ्तार बीटेक छात्रा ने बताया कि जनवरी महीने में रूद्रा से उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। रूद्रा उसका ब्वॉयफ्रेंड है। वह रूद्रा से मिलने के लिए अप्रैल महीने में सरायकेला गई थी। अभी दो दिन पहले यानी 19 मई को वह रूद्रा के बुलावे पर ही उसके पास आयी थी। उसे पता था कि रूद्रा सेक्स रैकेट चलाता है, लेकिन इसका उसे तनिक भी मलाल नहीं। छात्रा बताती है कि रूद्रा के साथ एक अन्य लड़की भी थी, जो पुलिस की छापेमारी से पहले वहां से भाग गई थी। रविवार की शाम पुलिस की छापेमारी में वह रूद्रा के साथ पकड़ी गई थी।

छद्म नाम है रूद्रा
सेक्स रैकेट संचालन के लिए राजन सिंह ने रूद्रा को काम पर लगाया था। रूद्रा का असली नाम पिंटू कुमार महतो है। वह मूलत: बोकारो का रहनेवाला है। नोटबंदी के दौरान सेक्स रैकेट संचालकों को ग्राहकों से कैश लेने में परेशानी होती थी। ऐसे में पिंटू कुमार महतो के नाम से ही बैंक से स्वाइप मशीन ली गई थी। फरवरी महीने में साइबर थाने की पुलिस ने जब रूद्रा व अन्य लोगों को पकड़ा था। तब उसके पास से स्वाइप मशीन भी मिली थी। हालांकि तब उसने खूद को एलआईसी एजेंट बताया था। एलआईसी के पैसे लेने की बात तब पिंटू उर्फ रूद्रा ने कही थी। बाद में साइबर थाने की पुलिस ने रूद्रा को छोड़ दिया था। 

आर्मी अफसर का फ्लैट किराए पर लेकर चलाता था धंधा
खेलगांव में पिंटू कुमार महतो के नाम से ही रूद्रा ने किराए पर फ्लैट लिया था। यह फ्लैट दक्षिण भारत में पोस्टेड एक आर्मी अफसर का था। खेलगांव पुलिस ने यहां छापेमारी की थी, तब दो लड़कियां व एक दलाल को पकड़ा गया था। रांची पुलिस रूद्रा के बाद अब राजन सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें