ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची में व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने वाला रुद्रा गिरफ्तार

रांची में व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने वाला रुद्रा गिरफ्तार

रांची पुलिस ने व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने वाले रुद्रा को गिरफ्तार किया। सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी से रुद्रा की गिरफ्तारी हुई है। रांची पुलिस फरवरी माह से उसकी तलाश कर रही...

रांची में व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने वाला रुद्रा गिरफ्तार
वरीय संवाददाता,रांचीMon, 22 May 2017 06:28 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची पुलिस ने व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने वाले रुद्रा को गिरफ्तार किया। सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी से रुद्रा की गिरफ्तारी हुई है। रांची पुलिस फरवरी माह से उसकी तलाश कर रही थी। 

साइबर थाने की पुलिस ने फरवरी माह में रुद्रा समेत अन्य आरोपियों को पकड़ा था। हालांकि तब पैरवी और पहुंच के बल पर उसे छोड़ दिया गया। हिन्दुस्तान ने तब पूरे मामले का खुलासा किया था। शहर में व्हाट्सएप पर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी रुद्रा के खिलाफ लोअर बाजार और खेलगांव में मामले दर्ज हैं। खेलगांव हाउसिंग कांप्लेक्स में छापेमारी में एक युवक समेत दो लड़की गिरफ्तार किए गए थे। इससे पूर्व, उसने खेलगांव हाउसिंग कांप्लेक्स में फ्लैट लेकर दो लड़कियों को ठहराया था। वहां उनसे जिस्मफरोशी करायी जाती थी। वहीं लोअर बाजार थाने में भी उसके खिलाफ मार्च माह में मामला दर्ज हुआ था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें