ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराउंड टेबल ओरमांझी में बनाएगा स्कूल

राउंड टेबल ओरमांझी में बनाएगा स्कूल

रांची राउंड टेबल ओरमांझी में विश्वस्तरीय स्कूल बनाने जा रहा है। संस्थान के सदस्यों ने मंगलवार को ओरमांझी का दौरा भी किया। मौके पर राउंड टेबल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष यान के साथ राउंड टेबल नीदरलैंड...

राउंड टेबल ओरमांझी में बनाएगा स्कूल
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 20 Sep 2017 01:18 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची राउंड टेबल ओरमांझी में विश्वस्तरीय स्कूल बनाने जा रहा है। संस्थान के सदस्यों ने मंगलवार को ओरमांझी का दौरा भी किया। मौके पर राउंड टेबल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष यान के साथ राउंड टेबल नीदरलैंड के अध्यक्ष पोलस भी शामिल थे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनप्रीत सिंह राजा ने बताया कि रांची से 40 छात्र-छात्राएं 27 और 28 सितंबर को हवाईजहाज से आगरा जाएंगे। विद्यार्थी वहां फ्लाइट्स ऑफ फैंटसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें देश के 18 शहर से 500 बच्चे शामिल होंगे। उन्हें ताजमहल दिखाया जाएगा साथ ही दिल्ली के कई दर्शनीय स्थल भी घुमाएं जाएंगे। राउंड टेबल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनप्रीत, दिनेश मुंडा और राज अमन सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डैन्यल, मंडल 16 के मयंक जायसवाल, सिद्धार्थ चौधरी समेत अन्य कई उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें