ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची में विरोध: राजद ने नीतीश के खिलाफ नारे लगाए,पुतला जलाया

रांची में विरोध: राजद ने नीतीश के खिलाफ नारे लगाए,पुतला जलाया

बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के विरोध में राजद नेताओं ने गुरुवार को अलबर्ट एक्का चौक पर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। राजद नेताओं ने नीतीश के इस फैसले को...

रांची में विरोध: राजद ने नीतीश के खिलाफ नारे लगाए,पुतला जलाया
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीFri, 28 Jul 2017 06:27 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के विरोध में राजद नेताओं ने गुरुवार को अलबर्ट एक्का चौक पर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। राजद नेताओं ने नीतीश के इस फैसले को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए नारे लगाए।

प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्न्पूर्णा देवी ने नीतीश कुमार के इस फैसले को लोकतंत्र के साथ मजाक बताया। कहा कि बिहार की जनता ने राजद-जदयू गठबंधन को जनादेश दिया था, जिसका नीतीश कुमार ने अपमान किया है। प्रदेश महासचिव अनिल सिंह आजाद ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर जनादेश हासिल करने वाले नीतीश को नैतिकता के आधार पर अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें