ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनोट्स तैयार कीजिए, लगातार अभ्यास कीजिए : नीरज झा

नोट्स तैयार कीजिए, लगातार अभ्यास कीजिए : नीरज झा

चाणक्य आईएएस एकेडमी में रविवार को यूपीएससी 2016 के सफल प्रतिभागी नीरज झा पहुंचे। उन्हें 109वीं रैंक हासिल हुआ है। वह मूल रूप से मैथन, धनबाद के रहनेवाले हैं। दसवीं वहां से पास करने के बाद डीपीएस धनबाद...

नोट्स तैयार कीजिए, लगातार अभ्यास कीजिए : नीरज झा
Center,RanchiMon, 05 Jun 2017 01:36 AM
ऐप पर पढ़ें

चाणक्य आईएएस एकेडमी में रविवार को यूपीएससी 2016 के सफल प्रतिभागी नीरज झा पहुंचे। उन्हें 109वीं रैंक हासिल हुआ है। वह मूल रूप से मैथन, धनबाद के रहनेवाले हैं। दसवीं वहां से पास करने के बाद डीपीएस धनबाद से 12वीं पास किया और फिर आईआईटी खड़गपुर चले गए। पासआउट होने के बाद दो साल बंगलुरु में नौकरी किया। फिर उसे छोड़ तैयारी करने मैथन आ गए। तैयारी में इन पांच बातों का रखें खयाल उन्होंने बताया कि तैयारी कर रहे छात्रों को पांच चीजों का सबसे अधिक खयाल रखना चाहिए। पहला क्या पढ़ना है और कितना पढ़ना है। दूसरा नोट्स बनाना। जो चीज आप पढ़ रहे हैं उसका नोट्स बनाइए। इसके लिए अखबार और इंटरनेट की मदद लीजिए। तीसरा अभ्यास। जिन चीजों का नोट्स बनाएं हैं उसका तय अंतराल पर अभ्यास जरूरी है। चौथा लिखना - यह सबसे अधिक जरूरी है। जितनी चीजें आप लिखेंगे, दिमाग में वह उतनी ही स्पष्टता के साथ घुसती है। पांचवा - सतत अभ्यास। अगर इन चीजों को ईमानदारी के साथ अपनाया जाए तो सफलता मिलने की संभावना शत प्रतिशत रहती है। सवाल जो साक्षात्कार में पूछे गएडिबेट करना आपकी हॉबी क्यूं है? अपने ब्लॉक (ruminations) में इकॉनोमिक और सोशल मुद्दों पर लिखा है। बताइए कि चीन भारत से आर्थिक विकास में किसलिए आगे रह रहा है। इसपर तीन मिनट बोलिए। जीएसटी को किस तरह समझते हैं? इस अवसर पर उनके साथ रांची सेंटर के निदेशक वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा और महाप्रबंधक रीमा मिश्रा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें