ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड में स्थापित हो रेल जोन: रघुवर दास

झारखंड में स्थापित हो रेल जोन: रघुवर दास

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को झारखंड में 3425 करोड़ की परियोजनाओं का दिल्ली से ऑनलाइन शिलान्यास किया, तो रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर मौजूद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड में रेलवे का जोनल...

झारखंड में स्थापित हो रेल जोन: रघुवर दास
संवाददाता,रांचीFri, 18 Aug 2017 01:49 AM
ऐप पर पढ़ें

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को झारखंड में 3425 करोड़ की परियोजनाओं का दिल्ली से ऑनलाइन शिलान्यास किया, तो रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर मौजूद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड में रेलवे का जोनल कार्यालय खोलने की मांग रखी।  राज्य के रेलवे के विकास के लिए उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि राज्य में जोनल कार्यालय नहीं होने के कारण ही यहां का रेल विकास का कार्य प्रभावित हो रहा है।  इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए हाजीपुर और कोलकाता के क्षेत्रीय कार्यालयों पर निर्भर रहना पड़ता है। सीएम ने कहा कि झारखंड में जोनल मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर सभी 14 सांसद रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिलेंगे।  उन्होंने कहा कि बंडामुंडा लाइन के दोहरीकरण से ट्रेनें समय पर चलेंगी।
प्रभु ने कहा कि  रेलवे के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने वाले झारखंड में रेल विकास तेजी से हो रहा है। यहां पर रेलवे ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए 40 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसमें 25.8 हजार करोड़ रुपए के कार्य चल रहे हैं। झारखंड में बजट राशि बढ़ा दी गई है। समारोह में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद लक्ष्मण गिलुवा, रामटहल चौधरी, विद्युतवरण महतो, विधायक नवीन जायसवाल आदि मौजूद थे।

इनकी पड़ी नींव
1. हटिया बंडामुंडा ट्रैक दोहरीकरण
लाभ:159 किमी लंबी लाइन बनने से रेल यातायात में तेजी आएगी
2. गम्हरिया आदित्यपुर तीसरी लाइन (6.6 किमी,लागत 58 करोड़)
लाभ: पुराने रेल ट्रैक पर ट्रैफिक घटेगा। यातायात में तेजी आएगी।
3. आदित्यपुर खड़गपुर थर्ड रेल लाइन (132 किमी, 1332 करोड़)
लाभ: ट्रेनों की गति बढ़ेगी।
4. खड़गपुर गोइलकेला थर्ड रेल लाइन 34 किमी, 355 करोड़
लाभ: मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों का दबाव कम होगा। यातायात तेज होगा।
5. गढ़वा रोड पर फ्लाई ओवर 6.6 किमी 248 करोड़
लाभ: इस फ्लाईओवर के निर्माण से रेल यातायात निर्बाध गति से चलेगा।
6. रांची रोड पतरातू ट्रैक दोहरीकरण
लाभ: ट्रेन यातायात सुगम होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें