ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड चैंबर की सदस्यता शुल्क बढ़ाने की तैयारी, आम सभा में आएगा प्रस्ताव

झारखंड चैंबर की सदस्यता शुल्क बढ़ाने की तैयारी, आम सभा में आएगा प्रस्ताव

झारखंड चैंबर सदस्यता शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। सामान्य सदस्यों की संख्या में एक हजार रुपये बढ़ोतरी करने की योजना है। कार्यकारिणी कमेटी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की संख्या भी पांच से बढ़ाकर छह की...

झारखंड चैंबर की सदस्यता शुल्क बढ़ाने की तैयारी, आम सभा में आएगा प्रस्ताव
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 22 Jul 2017 02:25 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड चैंबर सदस्यता शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। सामान्य सदस्यों की संख्या में एक हजार रुपये बढ़ोतरी करने की योजना है। कार्यकारिणी कमेटी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की संख्या भी पांच से बढ़ाकर छह की जाएगी। इससे संबंधित प्रस्ताव 23 जुलाई को होनेवाली असाधारण आम सभा में पेश की जाएगी। पास होने के बाद इसे लागू किया जाएगा। इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्ताव पेश किए जाने हैं। आम सभा की सूचना भी सदस्यों को दे दी गई है।
सभी वर्गों के लिए यह प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक सामान्य सदस्यों का वार्षिक शुल्क अभी 1,500 रुपये है। इसे बढ़ाकर 2,500 करने का प्रस्ताव है। संबद्ध सदस्यों का शुल्क 3,000 से बढ़कर 4,000 रुपये किया जाना है। एसोसिएट सदस्य अभी 1,000 रुपये दे रहे हैं। उसे 1,500 करने की योजना है। कार्पोरेट मेंबर से 11,000 रुपये लिया जा रहा है। इसे 21,000 रुपये करने का प्रस्ताव है।
आजीवन सदस्यों के लिए
आजीवन सदस्यों के लिए का शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव भी है। इसके तहत व्यक्तिगत सदस्य से अभी 12,000 रुपये एक बार में लिया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 18,000 करने की योजना है। फर्म और अन्य से 15,000 की जगह 25,000 लिया जाना है। कंपनी से 18,000 रुपये लिया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 30,000 रुपये करने की योजना है। कार्पोरेट मेंबर के शुल्क में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह दो लाख रुपये है।
उत्तर छोटनागपुर बंटेगा
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का पद बढ़ाने के लिए उत्तर छोटानागपुर रीजन को दो भागों में बांटा जाएगा। उत्तरी छोटानागपुर में रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा जिला आएगा। कोयलांचल रीजन में बोकारो, धनबाद और गिरिडीह को रखा गया है। दक्षिण छोटानागपुर रीजन में गुमला, खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा शामिल है। पलामू रीजन में लातेहार, पलामू और गढ़वा है। संथाल परगना में गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ को रखा गया है। कोल्हान रीजन में पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां आएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें