ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीपीजी छात्रों ने केस दर्ज कराने पर किया प्रदर्शन

पीजी छात्रों ने केस दर्ज कराने पर किया प्रदर्शन

रांची विश्वविद्यालय के पीजी छात्रसंघ अध्यक्ष तनुज खत्री और एंथ्रोपोलॉजी विभाग के कर्मी तालकेश्वर महतो पर रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में गुरुवार को पीजी छात्रों ने...

पीजी छात्रों ने केस दर्ज कराने पर किया प्रदर्शन
संवाददाता,रांचीThu, 25 May 2017 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची विश्वविद्यालय के पीजी छात्रसंघ अध्यक्ष तनुज खत्री और एंथ्रोपोलॉजी विभाग के कर्मी तालकेश्वर महतो पर रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में गुरुवार को पीजी छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र मोरहाबादी स्थित पीजी कैंपस से शहीद चौक स्थित प्रशासनिक भवन तक गए। प्रशासनिक भवन में उन्होंने जमकर नारेबाजी की। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तुरंत फाटक बंद कर दिया गया। इसके बाद 10 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय के पास गया। 
विवि प्रशासन से फैसले पर अडिग रहे वीसी 
छात्रों का कहना था कि एकतरफा जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस पर कुलपति ने कहा कि पूरे मामले की जांच प्रॉक्टर डॉ दिवाकर मिंज ने की है, उसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस पर छात्रों ने जांच की कॉपी मांगी, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने देने से इंकार कर दिया। छात्रों की कुलपति के साथ वार्ता किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने चयनित छात्र प्रतिनिधियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। इस तरह की अनुचित कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में पीजी छात्र संघ के उपाध्यक्ष दिनेश मुर्मू, संयुक्त सचिव संतोष देगा, अजित विश्वकर्मा, अमिताभ, सुनील सिन्हा, कुलदीप महत्व समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें