ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांची गेतलसूद में विवाहिता ने की आत्महत्या

गेतलसूद में विवाहिता ने की आत्महत्या

गेतलसूद स्थित कॉलोनी नंबर-2 में रहने वाले शैलेश कुमार की पत्नी निभा सिंह(28)ने शुक्रवार की रात घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर शनिवार की सुबह पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा लाश को अपने...


गेतलसूद में विवाहिता ने की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 23 Jul 2017 03:08 AM
ऐप पर पढ़ें

गेतलसूद स्थित कॉलोनी नंबर-2 में रहने वाले शैलेश कुमार की पत्नी निभा सिंह(28)ने शुक्रवार की रात घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर शनिवार की सुबह पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा लाश को अपने कब्जे में लिया। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर पति के साथ उसका झगड़ा हुआ था। उसके तुरंत बाद पति शैलेश कुमार कुछ लोगों के साथ बाबाधाम के लिए रवाना हो गया। आरोप है कि प्रताड़ना तथा पति का किसी अन्य के साथ नाजायज ताल्लुकात की शंका से मानसिक तौर पर परेशान विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। इधर मृतका के भाई पटना निवासी गोपाल कुमार ने अपने बहनोई शैलेश कुमार पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार को अनगड़ा थाना मे प्राथमिकी दर्ज करायी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें