ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीलालू ने साधा PM पर निशाना, चुनावी तैयारियों के लिए आ रहे हैं बिहार, बाढ़ तो है बहाना

लालू ने साधा PM पर निशाना, चुनावी तैयारियों के लिए आ रहे हैं बिहार, बाढ़ तो है बहाना

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार को चारा घोटाला मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में पेश होने के बाद लालू यादव ने बाहर आकर पत्रकारों से बात की। पत्रकारों से बात करने के दौरान...

लालू ने साधा PM पर निशाना, चुनावी तैयारियों के लिए आ रहे हैं बिहार, बाढ़ तो है बहाना
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 24 Aug 2017 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार को चारा घोटाला मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में पेश होने के बाद लालू यादव ने बाहर आकर पत्रकारों से बात की। पत्रकारों से बात करने के दौरान लालू ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। 

लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौर चुनाव को लेकर हो रहा है। बाढ़ तो सिर्फ बहाना है। पटना में रात्रिभोज के बहाने बिहार,  झारखंड, गुजरात और छत्तीसगढ़ में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की रणनीति बनाना है। लालू अभी तीन दिन रांची में रहेंगे। 

बाढ़ के लिए सरकार दोषी
बिहार में बाढ़ के लिए सरकार को दोषी ठहराते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल से पानी छोड़ने के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में पिछले साल भी बाढ़ आया था, लेकिन प्रधानमंत्री ने कोई सुधि नहीं ली थी। इस बार राजद की रैली से पहले उनके आने का उद्देश्य रैली को प्रभावित करना है। भाजपा साजिश में सफल नहीं होगी। रैली अभूतपूर्व होगी। प्रधानमंत्री के हवा में उड़ने से जनता का भला नहीं होगा। राज्य सरकार का राहत कार्य पर ध्यान नहीं है। ये लोग सिर्फ खजाना लुटवाने में लगे हैं। सृजन घोटाला कई जिलों में हुआ है। 

रैली में आएंगे कई नेता
लालू ने कहा कि राजद की भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली में समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को बुलाया गया है। गुलाम नवी आजाद, शरद यादव, ममता बनर्जी, बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन तथा अखिलेश यादव ने आने की सहमति दे दी है। सोनिया गांधी ने अस्वथ्य होने तथा राहुल गांधी और मायावती ने पहले से कार्यक्रम तय होने के कारण आने में असमर्थता व्यक्त की है। एचडी देवगौड़ा और शरद पवार से सम्पर्क किया जा रहा है। 

जातीय गणना घोषित हो
लालू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत तय कर दिया है। यह केन्द्र सरकार की सहमति से हुआ है। एसटी-एससी को आबादी के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। पहले जातीय जनगणना घोषित होनी चाहिए, फिर आरक्षण तय होना चाहिए।  पहले एसटी, एससी, ओबीसी के मैरिट में आने पर आरक्षण से अलग रखा जाता था। अब उसे आरक्षण में ही शामिल कर लिया गया है। 

फैसले का स्वागत
उन्होंने जनता के मौलिक अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। रेल दुर्घटनाओं पर कहा कि रेल मंत्री को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। जब तक सरकार रेल कर्मियों को विश्वास में नहीं लेगी तब तक दुर्घटनाएं होती रहेगी।

SC का ऐतिहासिक फैसला: राइट टू प्राइवेसी मौलिक अधिकार है

अलर्ट: डेरा प्रमुख राम रहीम पर फैसला कल, ढाई लाख समर्थक पंचकुला में

क्या है चारा घोटाला :

चारा घोटाला 1990 के बीच में बिहार के पशुपालन विभाग से जुड़ा हुआ मामला है। इस दौरान लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे। चारा घोटाले का खुलासा साल 1996 में सामने आया था। यह बिहार पशुपालन विभाग में से करोड़ों रुपए के गबन से जुड़ा मामला है। 90 के दशक की शुरुआत में बिहार के चाईबासा (अब झारखंड में) में सरकारी खजाने से फर्जी बिल लगाकर 37.7 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। 
 
चारा घोटाले में कुल 950 करोड़ रुपये के गबन किए जाने का आरोप है। चारा घोटाला मामले में कुल 56 आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनमें राजनेता, अफसर और चारा सप्लायर तक जुड़े हुए हैं। आपको बता दें कि इस घोटाले से जुड़े 7 आरोपियों की मौत हो चुकी है जबकि 2 सरकारी गवाह बन चुके हैं तथा 1 ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और एक आरोपी को कोर्ट से बरी किया जा चुका है।

पढ़ें आखिर क्या है 950 करोड़ का चारा घोटाला, जानें इसमें कब-क्या हुआ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें