ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड की वादियां भी स्विटजरलैंड से कम नहीं है : संजय सेठ

झारखंड की वादियां भी स्विटजरलैंड से कम नहीं है : संजय सेठ

विज्ञान एवं प्रबंधन संस्थान (आईएसएम) में शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस पर सस्टेनेबल टूरिज्म ए टूल फॉर डेवलपमेंट विषय पर समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर झारखण्ड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ मुख्य...

झारखंड की वादियां भी स्विटजरलैंड से कम नहीं है : संजय सेठ
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 23 Sep 2017 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

विज्ञान एवं प्रबंधन संस्थान (आईएसएम) में शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस पर सस्टेनेबल टूरिज्म ए टूल फॉर डेवलपमेंट विषय पर समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर झारखण्ड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। सेठ ने पर्यटन के विकास पर बल देते हुए कहा कि वर्त्तमान के दौर में संसार एक बाजार बन गया है और इसका सबसे बड़ा बाजार पर्यटन का क्षेत्र है। पर्यटन के विकास पर हर किसी को जोर देना होगा। उन्होनें अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि ‘अतिथि देवो भवः मात्र एक स्लोगन बन कर रहा गया है। इसको सच्चे अर्थ में चरितार्थ करने की जरूरत है। झारखण्ड में अनुपम प्राकृतिक स्थलों की कमी नहीं है जो स्विट्जरलैंड से कम नहीं है। पर्यटन विकास के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा सकता है।संस्थान के डीन पंकज चटर्जी ने झारखण्ड में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर अपने विचार रखें। इस मौके पर आरएन भान्जादेव द्वारा सम्पादित गृह पत्रिका अतिथि-ए जर्नल ऑफ हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में इंटर कॉलेज पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस बीच अंतिम सत्र के छात्रों ने पर्यटन पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एमपी बरनवाल, महेंद्र शुक्ला, विश्वनाथ बिद, पीके बनर्जी सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें