ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीदेश में महंगाई दर घटी है: अमित शाह

देश में महंगाई दर घटी है: अमित शाह

झारखंड भाजपा कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पत्रकारों से रूबरू हुए। इस मौके पर जहां शाह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनायीं, वहीं भविष्य की योजनाओं से अवगत भी कराया।...

देश में महंगाई दर घटी है: अमित शाह
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 17 Sep 2017 02:49 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड भाजपा कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पत्रकारों से रूबरू हुए। इस मौके पर जहां शाह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनायीं, वहीं भविष्य की योजनाओं से अवगत भी कराया। मौके पर पत्रकारों द्वारा शाह से पूछे गए सवाल और उन पर शाह के जवाब।
पेट्रोल-डीजल का दाम लगातार बढ़ रहा है। महंगाई कहां कम हो रही है?
महंगाई दर घटी है। पहले जहां 9.8 फीसदी ती, वहीं अब 3 फीसदी है। जहां तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की है, तो हाल में नई व्यवस्था शुरू की गई है। नई पॉलिसी बनाई गई है। इसकी समीक्षा की जाएगी।
दिल्ली के स्कूल में हत्या पर क्या कहेंगे। सरकार कोई कानून लाएगी?
घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सीबीई मामले की जांच कर रही है। केंद्र सरकार के तीन विभाग मामले को देख रहे हैं। इसमें आगे क्या करना है देखा जाएगा।
झारखंड में डेढ़ दिन बिता चुके हैं। सरकार और संगठन का फीडबैक भी मिला है। क्या कहेंगे, सरकार और संगठन के कामकाज पर?
राज्य में पहली बार भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार इस अवसर फायदा उठाते हुए विकास की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। जहां तक संगठन की बात है तो संगठन बहुत बेहतर काम कर रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि राज्य में संगठन और अच्छे तरीके से उभर कर सामने आएगा।
आप जहां भी जाते हैं, दूसरे दल के लोगों को शामिल कराते हैं, क्या बाबूलाल मरांडी को पार्टी में ला रहे हैं?
अभी कल तक मैं रांची हूं, देख लें कितने लोग शामिल होते हैं। बाबूलाल के मामले कहा कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है।
सीएनटी-एसपीटी एक्ट को राज्यपाल ने वापस कर दिया। सरकार की किरकिरी हुई। क्या कहेंगे इस पर?
इसमें सरकार की किरकिरी की क्या बात है। राज्यपाल को ज्ञापन मिला था, जिसके साथ उन्होंने विचार करने के लिए भेज दिया। यह संवैधानिक प्रक्रिया है। रघुवर सरकार लोगों की राय लेगी। इस पर चर्चा करेगी। इसमें हर्ज क्या है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें