ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची पॉलिटेक्निक की चहारदीवारी का निर्माण तत्काल शुरू करें: मुख्यमंत्री

रांची पॉलिटेक्निक की चहारदीवारी का निर्माण तत्काल शुरू करें: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि रांची पॉलिटेक्निक कॉलेज को उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास का एक अति महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकास करें। प्रयास करें कि इसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर कायम हो। इसके...

रांची पॉलिटेक्निक की चहारदीवारी का निर्माण तत्काल शुरू करें: मुख्यमंत्री
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीFri, 28 Jul 2017 02:41 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि रांची पॉलिटेक्निक कॉलेज को उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास का एक अति महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकास करें। प्रयास करें कि इसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर कायम हो। इसके लिए इसका जीर्णोद्धार किया जाए। पहले चरण में रांची पॉलिटेक्निक कॉलेज की चहारदीवारी का निर्माण तत्काल शुरू करें। मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार को उच्चाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई बैठक में बोल रहे थे।  उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूरब में अतिक्रमित भूमि के एक हिस्से पर उच्च न्यायालय के निदेशानुसार 444 परिवारों को जुडको द्वारा निर्मित होने वाले भवनों में पुनर्वासित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिसर के पूरब में भी रह रहे 50-60 परिवारों की अस्थायी झुग्गी को भी परिसर के पश्चिम में पुनर्वास के लिए चिन्हित भूमि पर अगले दो दिनों में शिफ्ट करते हुए पूरे परिसर की मजबूत चाहरदीवारी बनाने का कार्य शुरू करें। मुख्यमंत्री ने समीक्षा करते हुए कहा कि रांची के उपायुक्त को इस काम को तत्परता से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण सचिव इसका लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास सचिव को इस कॉलेज को कौशल विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।बैठक में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, उच्च शिक्षा सचिव अजय कुमार, भवन निर्माण सचिव केके सोन, आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर डीसी मिश्रा, उपायुक्त मनोज कुमार, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी शांतनु अग्रहरि तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें